उत्तर प्रदेश, असम और हरियाणा से हिमाचल को आपदा राहत राशि एवं सामग्री भेजने पर जयराम ठाकुर ने जताया आभार

by

एएम नाथ। कांगड़ा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपदा से प्रभावित हिमाचल प्रदेश के लोगों की मदद के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी और असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा जी का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तीनों प्रदेशों से हिमाचल प्रदेश को 5 करोड रुपए की आर्थिक सहायता के साथ-साथ भारी मात्रा में आपदा राहत सामग्री भेजी गई है। जो आपदा ग्रस्त लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत का काम करेगी।

मुसीबत के वक्त हिमाचल प्रदेश वासियों की पीड़ा में खड़े होने, सहयोग करने के लिए उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जनता की तरफ से सभी को साधुवाद देते हुए कहा कि सभी महानुभावों का यह स्नेह, सहयोग और समर्पण हम सदैव याद रखेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी का सालाना भंडारा 6 सितंबर को : खन्ना

जजों दोआबा में श्रद्धालु होंगे नतमस्तक, भंडारे में शामिल होकर प्राप्त करेंगे बाबा जी का आशीर्वाद होशियारपुर 18 अगस्त :  पूर्व सांसद एवं बाबा औगड़ श्री फतेह नाथ जी चैरिटेबल ट्रस्ट, जेजों दोआबा के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल फन केयर कंपनी के मालिकों पर FIR दर्ज, 2 लोग गिरफ्तार

इंस्पेक्टर का पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपा सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ था हादसा डीजीपी ने इंस्पैक्टर के घर पहुंचकर दी सांत्वना एएम नाथ। फरीदाबाद : सूरजकुंड मेला परिसर में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पुश्तैनी जमीन पर ‘सोना’ उगा रहे हैं तरसेम चंद : प्रतिदिन 8-9 हजार रुपये तक की सब्जी पहुंचा रहे हैं स्थानीय बाजारों में

बेरोजगार युवाओं के लिए भी एक प्रेरणास्रोत बन चुके हैं सेवानिवृत्त शिक्षक एएम नाथ। हमीरपुर 11 अगस्त। नौकरियों के लिए घर से दूर जहां-तहां भटकने के बजाय अपनी पुश्तैनी जमीन पर ही नकदी फसलों...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

PM की मनीष तिवारी से सीरियस चर्चा, आनंद शर्मा से ठहाके और बगल में थरूर

नई दिल्ली :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पीएम आवास में भारत के आउटरीच कार्यक्रम के लिए कई देशों की यात्रा करने वाले डेलिगेशन से मुलाकात की. डेलिगेशन से मुलाकात के दौरान की...
Translate »
error: Content is protected !!