उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बाथू में घटनास्थल का किया निरीक्षण, घायलों से की मुलाकात

by

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रो. राम कुमार तथा डीसी राघव शर्मा भी रहे साथ
ऊना : उद्योग परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज बाथू आग हादसे का घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया और क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में घायलों से मुलाकात की। बिक्रम ठाकुर ने घायलों का कुशलक्षेम पूछा और उन्हें फल वितरित किए। घायलों को आश्वासन देते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि सरकार उनकी हरसंभव सहायता करने का प्रयास कर रही है। इस दौरान उनके साथ छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, एचपीएसआईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, मंडलायुक्त कांगड़ा एस एस गुलेरिया, डीसी राघव शर्मा, एसडीएम विकास शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने हादसे में 6 महिलाओं की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और कहा कि जिला प्रशासन घायलों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि पीजीआई में भी घायलों के उपचार में सहूलियत के लिए नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रशासन मामले में कड़ी कार्रवाई कर रहा है और मामले के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। एक प्रश्न के उत्तर में बिक्रम ठाकुर ने कहा कि उद्योग विभाग का काम उद्योग लगाने में मदद प्रदान करना है, लेकिन उद्योगों में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए तंत्र विकसित किया जा रहा है। बिक्रम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने भी हादसे के प्रभावितों को आर्थिक मदद दी है।
बाथड़ी बेला में एक उद्योग सील
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि बाथड़ी बेला में भी अवैध रुप से पटाखे बनाने की फैक्ट्री सामने आई है, जिसे जिला प्रशासन ने सील कर दिया है। इसके बाद बिक्रम सिंह ठाकुर ने विभागीय अधिकारियों के साथ एक बैठक भी की। उन्होंने कहा कि हादसे में मृतक सभी 6 महिलाएं हैं, जिनमें से तीन उत्तर प्रदेश तथा तीन पंजाब की रहने वाली हैं। हादसे के प्रभावितों को अब तक 4.25 लाख रुपए की फौरी राहत प्रदान की गई है। बैठक में बिक्रम सिंह ठाकुर उद्योग तथा श्रम एवं रोजगार विभाग के अधिकारियों को निरंतर औचक निरीक्षण करने के निर्देश देते दिए और कहा कि नियमों की अवेहलना करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें।
उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने डीसी राघव शर्मा को निर्देश दिए गए कि जिला ऊना के सभी औद्योगिक यूनिट के बाहर नाम एवं कर्मचारियों की संख्या के बोर्ड लगाए जाएं।
उपायुक्त राघव शर्मा ने हादसे के संबंध में उद्योग मंत्री को विस्तार से जानकारी प्रदान की और कहा कि शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पीजीआई में इलाज करा रहे सभी घायलों की स्थिति स्थिर बनी हुई है और डॉक्टर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। डीसी ने कहा कि उद्योग विभाग को सभी औद्योगिक संस्थानों की जांच कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान सरकार का कार्यकाल होगा आदर्श, विकास कार्य धरातल पर आएंगे नजर : मुकेश अग्निहोत्री

ऊना, 4 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि वर्तमान प्रदेश सरकार का कार्यकाल आदर्श होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करेगी और विभिन्न विकास कार्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार भूस्खलन से निपटने के लिए बायो-इंजीनियरिंग उपायों पर दे रही बलः मुख्यमंत्री

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की बढ़ती आवृत्ति से निपटने के लिए राज्य सरकार बायो-इंजीनियरिंग पहल शुरू कर रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां कहा कि वेटिवर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

21 करोड़ रुपये की सैलरी पाएंगी पाम कौर : भारत में किया जा रहा खूब सर्च

गूगल में सुंदर पिचाई, माइक्रोसॉफ्ट में सत्या नडेला, एडोबी में शांतनु नारायण, आईबीएम में अरविंद कृष्णा तो कुछ चुनिंदा नाम हैं, जो दुनिया की सबसे टॉप कंपनियों में टॉप की पोस्ट पर विजारमान हैं....
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला की विभिन्न यूनियनों ने उपमुख्यमंत्री को किया सम्मानित : ट्रांसपोर्टर कल्याण बोर्ड बनाने पर सरकार करेगी विचार- मुकेश अग्निहोत्री

सरकार द्वारा विभिन्न टैक्स माफ करने के चलते सम्मान समारोह किया गया आयोजित ऊना, 3 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना के मैहतपुर में आज ट्रक ऑपरेटर यूनियनों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में...
Translate »
error: Content is protected !!