उप प्रधान से प्रधान पद तक का सफर तय करने निकले मोहर सिंह ठाकुर : दस साल के अनुभव के साथ प्रधान पद के लिए ठोकी ताल

by
पिछले दस वर्षों से उप प्रधान के रूप में कर रहे हैं जनता की सेवा, ग्रामीण विकास और जनसेवा को बनाया चुनावी मुद्दा
तीर्थन घाटी गुशैनी, बंजार (परस राम भारती) : जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की दूर-दराज पंचायतों में पंचायतीराज चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है। पंचायत स्तर पर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश करनी शुरू कर दी है। इस बार चुनावी मैदान में जहां कई युवा चेहरे अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, वहीं लंबे समय से पंचायत राजनीति और जनसेवा से जुड़े अनुभवी उम्मीदवार भी मजबूती के साथ मैदान में उतरे हैं।
इसी क्रम में तीर्थन घाटी की ग्राम पंचायत शिल्ली से निवर्तमान उप प्रधान मोहर सिंह ठाकुर ने प्रधान पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी ताल ठोक दी है। पंचायत क्षेत्र में मोहर सिंह ठाकुर को एक सक्रिय और जनसेवा से जुड़े प्रतिनिधि के रूप में देखा जाता है। वे पिछले लगातार दस वर्षों से उप प्रधान के रूप में पंचायत की सेवा करते आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत शिल्ली में प्रधान पद के लिए कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है, जबकि उप प्रधान पद के लिए भी पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। अब 15 मई के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी कि अंतिम रूप से कितने उम्मीदवार चुनाव मैदान में बने रहते हैं।
मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि उन्हें पिछले दस वर्षों में पंचायत की जनता का भरपूर प्यार, विश्वास और सहयोग मिला, जिसके बल पर उन्होंने उप प्रधान के रूप में ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान सड़क, पेयजल, बिजली, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए गए।
उन्होंने कहा कि पंचायत में प्रधान पद आरक्षित होने के बावजूद उन्होंने पंचायत प्रधान के साथ मिलकर हर व्यक्ति और हर परिवार की समस्याओं को अपनी जिम्मेदारी समझा और लोगों तक विकास कार्य पहुंचाने का प्रयास किया। अब जनता के आशीर्वाद और समर्थन से उन्होंने प्रधान पद के लिए चुनाव मैदान में उतरने का निर्णय लिया है।
मोहर सिंह ठाकुर ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल राजनीति करना नहीं, बल्कि पंचायत की सेवा करना है। वे पंचायत में पारदर्शिता, विकास और नई सोच के साथ कार्य करना चाहते हैं ताकि हर परिवार को सम्मान और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि जनता का एक-एक वोट पंचायत के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव बनेगा।
ग्राम पंचायत शिल्ली में इस बार चुनाव को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘मेरे पति को अमेरिका से निकालो, वो वहां दूसरी शादी कर रहा ..पंजाब की महिला ने लगाई मदद की गुहार!

चंडीगढ । हर साल भारत से हजारों लोग विदेशों की ओर जाते है, कोई पढ़ाई के लिए, कोई नौकरी की तलाश में, तो कोई अपने परिवार के साथ बसने के लिए. लेकिन जरा सोचिए,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपमण्डलाधिकारी सोलन ने बीडीसी सोलन के नव निर्वाचित सदस्यों को दिलाई शपथ

सोलन:  उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने आज यहां खण्ड विकास समिति सोलन के सभी 17 नव निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाई। अजय यादव ने इस अवसर पर खण्ड विकास समिति सोलन के सभी नव...
article-image
पंजाब

National Lok Adalat to be

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 6 : The District Legal Services Authority (DLSA), Hoshiarpur, will organise the second National Lok Adalat of 2026 at district and sub-divisional levels on May 9. The event will be held under...
article-image
राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस विधायक हुए शामिल : मंत्रिमडल गठन को लेकर भी राहुल गांधी के साथ हुई चर्चा

अलवर : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह सहित सभी कांग्रेस विधायक आज राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान मंत्रिमडल गठन को लेकर भी...
Translate »
error: Content is protected !!