उप मुख्यमंत्री ने स्नेह मिलन समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में की शिरकत : सांस्कृतिक संध्या में तरन्नुम-ए-ग़ज़ल, नृत्य प्रस्तुति थिरकन और शाम-ए-मौसिकी जैसी शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को किया मंत्रमुग्ध

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 5 जनवरी। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गत रात (शनिवार) नववर्ष के उपलक्ष्य पर जिला प्रशासन ऊना द्वारा आयोजित स्नेह मिलन समारोह एवं सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
जिला प्रशासन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के आपसी समन्वय, पारिवारिक मेलजोल और सांस्कृतिक अभिवृद्धि एवं मनोरंजन को समर्पित रहा यह समारोह समूरकलां स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में आयोजित किया गया था।
उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और जिला प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की। सांस्कृतिक संध्या में तरन्नुम-ए-ग़ज़ल, नृत्य प्रस्तुति थिरकन और शाम-ए-मौसिकी जैसी शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
May be an image of 6 people, piano, speaker, violin, saxophone, flute, dais and text
समारोह में जहां ग़ज़ल गायक सुनील डोगरा ने अपनी मखमली आवाज से श्रोताओं को भावविभोर किया, वहीं मशहूर टीवी रियलटी शो सारेगामापा फेम अनमोल ने अपने सुरीले सुरों से समां बांध दिया। कार्यक्रम में डांस किंगडम स्टूडियो ऊना और जे एस विज्डम वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने अपनी नृत्य कला की शानदार प्रस्तुति से सबकी वाहवाही बटोरी।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, एसी आयोग के सदस्य विजय डोगरा और दिग्विजय मल्होत्रा, कांग्रेस नेता रणजीत राणा और अशोक ठाकुर, उपायुक्त जतिन लाल,जिला के सभी एसडीएम,
विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा उनके परिजन और मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तकनीकी यूनिवर्सिटी ने जारी किया काउंसलिंग शेड्यूल, 25 से बी फार्मेसी, 27 से शुरू होगी बीटेक की काउंसलिंग

हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का संशोधित शेड्यूल जारी किया है। नए शेड्यूल के अनुसार अब 25 जुलाई से पहले चरण की काउंसलिंग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

परिवार संग टॉय ट्रेन में सफर कर भावुक हुए राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया

कालका-शिमला रेल यात्रा को राज्यपाल ने बताया अविस्मरणीय अनुभव एएम नाथ। चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने अपने परिवार के साथ विश्व प्रसिद्ध कालका-शिमला टॉय ट्रेन में सफर कर हिमालय की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मणि महेश कुदरती आपदा से सकुशल लौटे लोगों ने खन्ना को सुनाई व्यथा

होशियरपुर :  मणि महेश यात्रा में आयी कुदरती आपदा से सकुशल लौटे भिखी पिंड के केशव, होशियारपुर के धैर्य, कुणाल एवं मोहित ने पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना से मुलाकात की और उन्हें मणि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू ने लाहौल शरद उत्सव का शुभारम्भ किया : क्षेत्र के लिए 70.07 करोड़ रुपये की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला रखी

एएम नाथ।  केलांग  : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज केलांग में लाहौल शरद उत्सव का शुभारम्भ किया। दो माह तक चलने वाले इस पारम्परिक शीतकालीन त्यौहार के माध्यम से क्षेत्र की जीवंत, अनूठी,...
Translate »
error: Content is protected !!