उपभोक्ताओं की सुविधा को जिला में कार्यरत गैस एंजेसियों के लिए वितरण रोस्टर चार्ट जारी : DC राहुल कुमार

by
एएम नाथ। बिलासपुर 9 फरवरी: उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने अधिसूचना जारी करते हुए बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, बिलासपुर द्वारा जिला में एलपीजी सिलेंडर की सुचारू एवं समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गैस वितरण रोस्टर रूट चार्ट जारी किया गया है। इस रोस्टर रुट चार्ट को जिला में कार्यरत गैस एजेंसियों एवं ग्रामीण वितरकों के माध्यम से लागू किया गया है ताकि उपभोक्ताओं को पारदर्शी एवं नियमित सेवा मिल सके।
उन्होंने बताया कि रोस्टर प्रणाली से विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी तथा सभी गैस एजेंसियों को निर्धारित रोस्टर के अनुसार सम्बन्धित विभाग के माध्यम से समय पर सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आम जनता से भी अपील की है कि वह अपनी संबंधित गैस एजेंसी से संपर्क कर रोस्टर की जानकारी प्राप्त करें और समय पर एलपीजी सिलेंडर रिफिल करवाएं।
उन्होंने बताया कि जिला में उपभोक्ता एलपीजी (घरेलू गैस) आपूर्ति के लिए सैनी गैस एजेंसी बिलासपुर (94184 58377), नड्डा गैस एजेंसी (70182-32536), सांई विजय गैस एजेंसी बरमाणा (70187-49966), गैस एजेंसी नम्होल (98168-70415), गैस एजेंसी घुमारवीं (97364-71273), विनिता गैस एजेंसी हटवाड़ (94591-90525), गैस एजेंसी भराड़ी (88944-07344), जसवाल गैस एजेंसी लडयानी (88946-57274), गैस एजेंसी झण्डूता (98050-78356), गैस एजेंसी बरठीं (98172-95807), गैस एजेंसी भडोलीकलां (98057-10941), रूदा गैस एजेंसी स्वारघाट (82190-01412), विजय गैस एजेंसी ग्वालथाई (98141-73002) तथा बैहल गैस एजेंसी (97360-72771) से सम्पर्क कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा जिलाध्यक्ष में 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत 116 ग्राम पंचायतों में होगा मतदान

एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 28 मई को द्वितीय चरण के अंतर्गत ज़िला के 116...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शून्य दाखिलों वाले 103 स्कूल होंगे बंद : कम छात्र संख्या वाले 443 स्कूलों को ‘मर्ज’ करने की तैयारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। राज्य शिक्षा निदेशालय ने उन स्कूलों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू : अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका दोबारा लगाई जाए

रोहतांग : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की विधायकों के साथ हुई बैठक में लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने अटल टनल रोहतांग की शिलान्यास पट्टिका लगाने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मोदी 3.0 के पहले सौ दिन में 15 लाख करोड़ की परियोजनाएं शुरू करना ऐतिहासिक : जयराम ठाकुर

मोदी 3.0 विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने का अहम पड़ाव,   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री  को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं भाजपा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाएगी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का...
Translate »
error: Content is protected !!