उपमंडलों में 8 जून को आयोजित होगी माॅक ड्रिल : प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित

by

ऊना, 5 जून – ऊना जिला के सभी उपमंडलों में 8 जून को प्राकृतिक आपदा के दौरान किए जाने वाले राहत व बचाव कार्यों से संबंधित एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। भूस्खलन व अचानक आई बाढ़ की स्थिति को प्रदर्शित करती हुई इस मॉक ड्रिल में उपमंडल स्तर पर प्रशासन व सरकारी विभागों के अलावा जन सहभागिता को भी सम्मिलित किया जाएगा। यह जानकारी कार्यकारी उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने इस संबंध में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि ऊना उपमंडल के गांव लोअर अंदौरा, बंगाणा उपमंडल के गांव अंदरौली, गगरेट उपमंडल के राजकीय उच्च विद्यालय बने दी हट्टी, हरोली उपमंडल के नागरिक चिकित्सालय हरोली तथा ऊना उपमंडल के इंडियन ऑयल कारपोरेशन पेखूबेला में आपदा से संबंधित इस मॉक ड्रिल को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
बैठक में महेंद्र पाल गुर्जर ने प्रशासनिक व विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आपदा में बचाव व राहत कार्यों के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों व अन्य सामान की समय-समय पर मुरम्मत व देखभाल करना सुनिश्चित करें तथा अतिरिक्त आवश्यक वस्तुओं व उपकरणों के विषय में अति शीघ्र जिला प्रशासन को सूचित करें ताकि किसी भी वास्तविक आपदा की स्थिति में राहत व बचाव कार्यों में शत प्रतिशत दक्षता का इस्तेमाल सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने निर्धारित दायित्व के अनुरूप इस मॉक ड्रिल में भाग लेना सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न उपमंडलों में प्राकृतिक आपदा की स्थिति में राहत और बचाव कार्यों के लिए लगभग 200 व्यक्तियों को प्रशिक्षित किया गया है तथा उन्हें राहत व बचाव कार्यो के लिए इस्तेमाल होने वाले आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने सभी उपमंडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मॉक ड्रिल में आपदा मित्रों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा की यह आपदा प्रबंधन से संबंधित एक नियमित अभ्यास है। उन्होंने जिलावासियों से अपील की है कि इस मॉक ड्रिल के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह न फैलाएं और न ही अफवाहों पर ध्यान दें।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऊना संजीव भाटिया, एसडीएम बंगाना मनोज कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉक्टर संजीव वर्मा, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक अंशुल धीमान, आईआरबी बनगढ़ के उप पुलिस अधीक्षक अंकित शर्मा,क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी राजेश कौशल, तहसीलदार हरोली सुरभि नेगी, के अलावा लोक निर्माण विभाग जल शक्ति विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डिग्री कॉलेज में 4 जून 2024 को होने वाली मतगणना के दृष्टिगत स्ट्रांग रूमों के सुरक्षा प्रबंधों का जिला निर्वाचन अधिकारी ने जायजा लिया

नाहन 24 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुमित खिमटा ने आज शनिवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में स्थापित स्ट्रांग रूमों के सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सामाजिक एकता एवं सद्भाव को सशक्त बनाए रखने में मेले-उत्सव महत्वपूर्ण : विधानसभा अध्यक्ष

छिंज मेला आयोजन समिति समोट को 31 हजार की राशि देने का किया ऐलान कुलदीप सिंह पठानिया ने खेल मैदान का किया लोकार्पण एएम नाथ। चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया आज समोट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भारत में पेट्रोल पंप खोलने में कितना खर्च आता : 1 लीटर तेल बेचने पर कितनी कमीशन मिलती … जानें

रिलायंस जियो-बीपी पेट्रोल पंप डीलरशिप एक अच्छा व्यवसायिक अवसर है। इसमें निवेश करके आप एक विश्वसनीय ब्रांड के साथ जुड़ सकते हैं और दीर्घकालिक लाभ कमा सकते हैं।  यदि आप पेट्रोल पंप व्यवसाय शुरू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री इतने घमंड में चूर हैं कि चुनाव जीतने के बाद कहा कि मैनें 98 प्रतिशत हिंदू राज्य में अपनी सरकार बनाई : कंगना रनौत

एएम नाथ : सराज  :  हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत ने सीएम सुक्खू को घमंडी बता दिया है। सराज मंडल के बालीचौकी में डॉ. भीम राव अंबेडकर जयंती पर...
Translate »
error: Content is protected !!