*उपमुख्य सचेतक ने गाहलियाँ में किया हिमाचल प्रदेश के पहले स्वचलित परीक्षण स्टेशन का निरीक्षण*

by
9 करोड़ की लागत से बन रहा अत्याधुनिक एटीएस, वाहन फिटनेस जांच होगी तेज और पारदर्शी,
स्वचलित परीक्षण स्टेशन बनेगा रोजगार का नया केंद्र, युवाओं को मिलेगा घरद्वार रोजगार: केवल सिंह पठानियां*
*उपमुख्य सचेतक ने गाहलियाँ में किया हिमाचल प्रदेश के पहले स्वचलित परीक्षण स्टेशन का निरीक्षण
एएम नाथ।  धर्मशाला, 6 जनवरी। विधानसभा उपमुख्य सचेतक एवं शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक केवल सिंह पठानियां ने आज मंगलवार को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के गाहलियाँ में लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन स्वचलित परीक्षण स्टेशन (एटीएस) का निरीक्षण किया। यह स्वचलित परीक्षण स्टेशन लगभग 40 कनाल भूमि पर निर्मित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू स्वचलित परीक्षण स्टेशन का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
केवल सिंह पठानियां ने बताया कि हिमाचल प्रदेश का पहला स्वचलित परीक्षण स्टेशन है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग द्वारा इस परियोजना की स्थापना में अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और इसे समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि स्वचलित परीक्षण स्टेशन के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को वाहनों की फिटनेस जांच में सुविधा मिलेगी और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। यह स्टेशन अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित होगा, जिससे वाहन जांच की प्रक्रिया सुरक्षित, त्वरित और भरोसेमंद बनेगी।
केवल सिंह पठानियां ने बताया एटीएस के बनने से एलएमवी और एचएमवी वाहनों की फिटनेस जांच के लिए अब किसी विशेष दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जिससे वाहन मालिकों का व्यवसाय निर्बाध रूप से चलता रहेगा। एटीएस में वाहन की रिपोर्टिंग से लेकर जांच पूर्ण कर बाहर निकलने तक की पूरी प्रक्रिया 20 मिनट से भी कम समय में पूरी होगी। यहां वाहन मालिकों एवं ऑपरेटरों के लिए एक सुसज्जित प्रतीक्षा लाउंज की भी सुविधा उपलब्ध होगी। वाहन का फिटनेस प्रमाण पत्र ऑनलाइन वाहन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्वचलित परीक्षण स्टेशन के स्थापित होने से क्षेत्र के आसपास के युवाओं को घर-द्वार रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर आरटीओ मनीष सोनी, स्थानीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, स्वचलित परीक्षण स्टेशन के अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से मण्डी संसदीय क्षेत्र के विकास कार्य के लिए जारी किये 77 लाख 25 हजार रुपये

कुल्लू 25 जनवरी :  सांसद प्रतिभा सिंह ने सांसद निधि से मण्डी संसदीय क्षेत्र के विकास कार्य के लिए जारी किये 77 लाख 25 हजार रुपये की राशि। एक प्रवक्ता ने आज बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्‍हाड़ी से काटता, फिर कूड़े में फेंक देता : पत्नी समेत 42 लड़कियों को दी सीरियल किलर ने खौफनाक मौत

कीनिया में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक सीरियल किलर को अरेस्ट किया है। जो महिलाओं की प्रेम जाल में फांसकर हत्या करता था। 33 साल के आरोपी जोमैसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सत्तारूढ़ भाजपा के मंत्री कांग्रेस को धमकाने की कोशिश न करें :

विक्रमादित्य सिंह की सत्तारूढ़ दल के नेताओं को “खलटी’ में रहते की नसीहत खलटी  :  विक्रमादित्य सिंह ने एक बार भी सत्तारूढ़ दल के नेताओं को “खलटी’ में रहते की नसीहत दी है। स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल मंत्रिमण्डल की बैठक में 50 पद भरने को मंजूरी, राज्यपाल के अभिभाषण को स्वीकृति, हमीरपुर आयोग मामले निपटाने को बनी कैबिनेट कमेटी

मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिला बाल संरक्षण अधिकारी के 4 पद भरने का भी निर्णय सोलन जिला के पट्टा और कांगड़ा जिला के पालमपुर में खण्ड विकास कार्यालय खोलने को स्वीकृति एएम नाथ।...
Translate »
error: Content is protected !!