उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री व मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने घटना स्थल का किया निरीक्षण

by
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा उद्योग, श्रम एवं रोजगार व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जिला सिरमौर के हरिपुरधार में हुए बस हादसे के घटना स्थल का दौरा किया।
उपमुख्यमंत्री ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने दिवंगत आत्माओं के परिवारों के साथ संवेदनाएं व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इस घटना के कारणों को जानने के लिए प्रशासन को जांच के आदेश दिए गए है।
उन्होंने बताया कि घटनाग्रस्त निजी बस सोलन से कुपवि की ओर जा रही थी जिसमें 14 लोगों की मृत्यु हुई है और 52 लोग घायल हुए है, जिन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल सोलन, डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नाहन तथा पी जी ई भेजा गया है।
इससे पूर्व, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने नाहन स्थित डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में घायलों से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य का जायज़ा किया।
अतिरिक्त दंडाधिकारी एल आर वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, उपमंडलाधिकारी सुनील कैथ, खंड विकास अधिकारी नेहा नेगी तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी व स्थानीय लोग भी घटना स्थल पर उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व सांसद खन्ना ने बी.बी.एम.बी. की समस्याओं सम्बन्धी खन्ना ने की केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की चर्चा : कहा, बी.बी.एम.बी. की कार्यप्रणाली में पंजाब सरकार की अनियमितताएं आ रही आड़े, सफ़ेद हाथी बना अस्पताल

होशियारपुर 24 दिसंबर । भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उन्हें भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड तथा बी.बी.एम.बी. अस्पताल तलवाड़ा की समस्याओं से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पूर्व डिप्टी CM सुखबीर बादल ने सजा के तीसरे दिन की तख्त श्री केसगढ़ साहिब में ‘सेवा’ : बढ़ाई गई सुरक्षा

शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख और पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल की सजा का आज तीसरा दिन है।  बुधवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर परिसर में गोली चलने के बाद भी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : बेटियां किसी से कम नहीं, हर क्षेत्र में बढ़ रही हैं आगे: इंद्र दत्त लखनपाल

विधायक ने लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के समारोह में की शिरकत बड़सर 31 दिसंबर। विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने रविवार को लिटल एंजल पब्लिक स्कूल मैहरे के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य...
article-image
Uncategorized , हिमाचल प्रदेश

सीबीआई को ठहरने के लिए पीटरहॉफ और सर्किट हाउस में जगह नहीं देगी हिमाचल सरकार : 21.96 लाख रुपये के बिलों का भुगतान करने को सीबीआई ने किया था इन्कार

एएम नाथ। शिमला : पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी मौत मामले में जांच करने आ रही सीबीआई को हिमाचल सरकार पीटरहॉफ और सर्किट हाउस (विली पार्क) देने के मूड में नहीं है।...
Translate »
error: Content is protected !!