उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री पहुंचे धरनास्थल पर : सनोली में निजी कंपनी के खिलाफ धरना दे रहे लोगों को दिया आश्वासन प्रदेश सरकार पूरे मामले को उठाएगी पंजाब सरकार के समक्ष

by

कमेटी बनाकर विभिन्न समस्याओं को दूर करने का दिया आश्वासन
ऊना, 3 जून – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज ऊना के सनोली-मजारा में पंजाब-हिमाचल सीमा पर पंजाब में स्थित एक निजी कंपनी द्वारा पर्यावरण को पहुंचाए जा रहे नुक्सान के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सनोली-मजारा सहित इसके साथ लगते करीब 5 गांव के लोगों की समस्या पर गौर करते हुए कहा कि निजी कंपनी द्वारा छोड़े जा रहे रसायनों द्वारा उत्पन्न हुई पेयजल सहित अन्य समसमयाओं को प्रदेश सरकार दूर करने का प्रयास करेगी और राजनीतिक स्तर पर मामला पंजाब सरकार के समक्ष उठाया जाएगा।
उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया ऊना जिले के अंतर्गत आने वाले प्रभावित गांवों में स्वच्छ पेयजल और सिंचाई योग्य पानी उपलब्ध करवाने के लिए सरकार कमेटी का गठन करेगी। कमेटी इन प्रभावित गांवों का दौरा कर समस्या के समाधान का भरसक प्रयास करेगी। उन्होंने प्रभावित सनोली, मजारा, मलूकपुर, बीनेवाल और पूना गांव के विभिन्न लोगों से बातचीत कर समस्या को जाना। धरना प्रदर्शन में शामिल स्थानीय गांववासी प्रीतम सिंह, रणजीत सिंह, पूर्व प्रधान सनोली लाला रोणक लाल, वर्तमान प्रधान जसबीर कौर सहित अन्य लोगों ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा विभाग में 25 वर्षो की सेवा उपरांत प्रवक्ता सुशीला कश्यप सेवानिवृत्त

बद्दी, 01 अप्रैल : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़माजरी में बतौर प्रवक्ता के पद पर कार्यरत सुशीला कश्यप शिक्षा विभाग में 25 वर्ष की सेवा उपरांत मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। सुशीला कश्यप ने बताया कि...
article-image
पंजाब

झोटा हत्याकांड : इंसाफ मिलने तक काली पगड़ी बांधेंगे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों

मानसा में इंसाफ मोर्चे में शामिल होकर किया आंदोलन का समर्थन, लोगों से काली पगड़ियां, चुन्नियां और झंडे लेकर विरोध जताने की अपील चंडीगढ़। पंजाब में परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर इंसाफ की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के विद्यार्थियों से किया संवाद – इंटर्नशिप स्टाइपंड बढ़ाने पर प्रदेश सरकार करेगी विचारः मुख्यमंत्री

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में सीटें 8 से बढ़कर 57 हुईं, विद्यार्थियों को जल्द विदेश भेजेगी सरकार एएम नाथ।  हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बहादुर भारद्वाज के भजनों पर भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु, कृतिका ठाकुर ने भी बांधा समां

सती माता मंदिर भौंई में छठे विशाल जागरण एवं भंडारे का सफल आयोजन, समिति ने जताया आभार भौंई में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ विशाल जागरण, समिति ने सहयोगियों का किया धन्यवाद...
Translate »
error: Content is protected !!