उपायुक्त ने पक्काटाला- बालू संपर्क मार्ग के क्षतिग्रस्त हिस्से का किया निरीक्षण …संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

by

एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने आज पक्काटाला- बालू संपर्क मार्ग के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालय पक्काटाला के समीप क्षतिग्रस्त सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा नगर परिषद के वरिष्ठ अधिकारियों को सड़क के पुनर्निर्माण कार्य को लेकर शीघ्र प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य में अनावश्यक विलंब न हो।
उपायुक्त ने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कूड़ा-कचरा निष्पादन की प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। उन्होंने पक्काटाला में निरीक्षण के दौरान पाया कि बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरा अभी भी लोगों द्वारा खुले में फेंका जा रहा है। इस पर उन्होंने नगर परिषद को निर्देश दिए कि खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
उन्होंने शहरवासियों से भी आग्रह किया कि वे कूड़ा-कचरा खुले में न फेंकें तथा इसके उचित निष्पादन में नगर परिषद का सहयोग करें, ताकि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पकाट्टाला क्षेत्र में वर्षा एवं अन्य जल की निकासी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने के प्रयास किए जाएं, ताकि पानी की निकासी के लिए उचित प्रावधान सुनिश्चित किया जा सके।
इस दौरान उपायुक्त ने पकाट्टाला स्थित पशुपालन विभाग के कार्यालय परिसर में प्रस्तावित पशु जन्म नियंत्रण भवन के लिए चिन्हित स्थल का भी निरीक्षण किया तथा नगर परिषद के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने उपायुक्त को क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को लोगों द्वारा उठाई गई समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी चिराग शर्मा, वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद राशि कौशल, अधिशासी अभियंता कनाव बड़ोत्रा, पार्षद तन्नवी गोस्वामी, सहायक अभियंता दिनेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता नीतिका ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

इमरजेंसी’ की पहले दिन की कमाई देख कंगना कहेंगी – 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं ले पाई

कंगना रनौत की सालों से अटकी फिल्म इमरजेंसी’ फाइनली 17 जनवरी को देशभर में रिलीज़ हुई। पंजाब के कुछ हिस्सों में इसे रिलीज़ नहीं होने दिया गया मगर ऑल ओवर इंडिया में फिल्म के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैरा स्यूल परियोजना में मजदूरों का धरना आठवें दिन भी जारी, बहाली की मांग तेज

दुनी चंद की नौकरी बहाली को लेकर आंदोलन तेज, प्रबंधन संग बैठक आज मांगें न मानीं तो चक्का जाम की चेतावनी, बैरा स्यूल में श्रमिक एकजुट एएम नाथ। चम्बा : बैरा स्यूल परियोजना, सुरंगानी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी के खिलाफ भाजपा नेता जय सिंह ने चंबा में खोला मोर्चा

एएम नाथ। चम्बा : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट जय सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश की सेवा करने की बजाए सड़कों पर प्रर्दशन कर रही है। राज्यपाल को तुरंत प्रदेश सरकार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिजली महादेव रोपवे में हम स्थानीय लोगों की भावनाओं के साथ : जय राम ठाकुर

देव संस्कृति, लोक संस्कृति, स्थान की पवित्रता का संरक्षण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता एएम नाथ। कुल्लू :  नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ नेता महेश्वर सिंह के...
Translate »
error: Content is protected !!