उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में पीएम पोषण स्कीम बारे बैठक आयोजित

by

एएम नाथ। चम्बा : पीएम पोषण स्कीम के संबंध में उपायुक्त कार्यालय चंबा में एक बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में पीएम पोषण स्कीम के तहत विद्यालयों में प्रदान किए जा रहे मध्यकालीन भोजन की गुणवत्ता व निगरानी के विषय में महत्वपूर्ण चर्चा की गई।

बैठक में विद्यालय में प्रदान किए जा रहे मध्यकालीन भोजन से संबंधित त्रैमासिक रिपोर्ट, मध्यकालीन भोजन की गुणवत्ता तथा इस्तेमाल किए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता के अलावा इससे संबंधित व्यय की गई धनराशि के विवरण के अलावा विद्यालय में दिए जाने वाले तिथि भोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में उपनिदेशक उच्च शिक्षा भाग सिंह, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा बलबीर सिंह, ओएसडी उमाकांत, कमलेश ठाकुर तथा बनीता सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

तपोवन में शीतकालीन विस सत्र इस बार नवंबर अंतिम सप्ताह में : कुलदीप सिंह पठानिया

दिसंबर माह में पर्यटन सीजन होने के कारण किया जाएगा बदलाव हिमाचल विस एक विधायी संस्था के रूप में देश भर में है सबसे बेहतरीन एएम नाथ। धर्मशाला : .हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में बंपर अपरेंटिस भर्ती : 5000 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें कब से कर सकेंगे आवेदन

बैकिंग सेक्टर में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मतदाता सूची प्रबंधन प्रणाली को लेकर बैठक आयोजित

उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त चंबा व जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय सूचना केंद्र के कक्ष में मतदाता सूची प्रबंधन प्रणाली को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ‘मेरे शहर के 100 रत्न’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ

एएम नाथ। शिमला :  ‘मेरे शहर के 100 रत्न’  कार्यक्रम का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश में 6,800 विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस पहल के तहत क्रैक एकेडमी...
Translate »
error: Content is protected !!