पंजाब नेशनल बैंक में बंपर अपरेंटिस भर्ती : 5000 से ज्यादा वैकेंसी; जान लें कब से कर सकेंगे आवेदन

by

बैकिंग सेक्टर में नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। पंजाब नेशनल बैंक यानी PNB में अपरेंटिस पदों पर बंपर भर्ती निकली है। इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

हालांकि, इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे।

कब से शुरू हो रही आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 फरवरी से शुरू हो रही है। ऐसे में उम्मीदवार 8 फरवरी से आवेदन कर सकेंगे। वहीं, इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

कैसे करें आवेदन

एक बार शुरू होने पर उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा कर सकेंगे।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर खुद को रजिस्टर करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को अपने आवेदन पत्र को भरकर जमा करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज का एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क

आवेदन करने वाले जनरल/OBC/EWS कैटेगरी के पुरुष उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस ₹944/- है, महिला उम्मीदवारों के लिए ₹708/- है, SC/ST/PWBD कैटेगरी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस ₹236/- है। पेमेंट ऑनलाइन मोड से करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार PNB की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

  • इसके लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी सरकारी संस्था/AICTE/UGC से मान्यता प्राप्त इंस्टीट्यूट/कॉलेज/यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना चाहिए। क्वालिफिकेशन का रिजल्ट 31.12.2025 को या उससे पहले घोषित हो जाना चाहिए और उम्मीदवार को बैंक द्वारा मांगे जाने पर यूनिवर्सिटी/कॉलेज/इंस्टीट्यूट से जारी मार्कशीट और प्रोविजनल/डिग्री सर्टिफिकेट दिखाना होगा।
  • इस पद के लिए अप्लाई करने की उम्र 1 जनवरी, 2026 को 20 से 28 साल के बीच होनी चाहिए यानी उम्मीदवारों का जन्म 02.01.1998 से पहले और 01.01.2006 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए।
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

सेलेक्शन प्रोसेस

इस भर्ती की चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, स्थानीय भाषा का टेस्ट और मेडिकल जांच शामिल होगी। ऑनलाइन लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट है। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी/हिंदी होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद : आरोपी ग्रिफ्तार

– माहिलपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को 24 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर मामला दर्ज किया है। दर्ज मामले के अनुसार एएसआई सतनाम सिंह ने मुखबिर की सूचना पर खैरड अच्छरोवाल के पास एक...
article-image
पंजाब

छितरो छितरी : सीनियर सेकेंडरी स्कूल माहिलपुर के विद्यार्थियों के दो गुट

माहिलपुर – शुक्रवार को होशियारपुर-गढ़शंकर रोड पर माहिलपुर में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लड़को के बाहर विद्यार्थियों में हुई मारपीट को देखकर दुकानदार सहम गए। शुक्रवार को बारहवीं कक्षा की परीक्षा खत्म होने के...
article-image
पंजाब

गृहमंत्री अमित शाह को पत्र : पंजाब के निवासियों के हथियार लाइसेंस चंडीगढ़ में भी मान्य हों – कुलतार सिंह संधवां

चंडीगढ़, 29 जनवरी । पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक अर्ध-सरकारी पत्र लिखकर चंडीगढ़ को पंजाब के निवासियों के लिए हथियार लाइसेंस के अधिकार क्षेत्र...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पुजारी ने क्यों कहा – मां चामुंडा क्षमा नहीं करेंगी : इंदिरा गांधी ने बेटे संजय को अगले ही दिन खो दिया

1977 में इंदिरा गांधी की पराजय का जिम्मेदार संजय गांधी को माना गया था. इमरजेंसी की तमाम ज्यादतियां भी संजय के मत्थे गई थीं. जनता लहर के बाद मान लिया गया था कि नेहरू-गांधी...
Translate »
error: Content is protected !!