उपायुक्त. मुकेश रेपसवाल ने की विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा

by
एएम नाथ। चम्बा  :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 9 दिसंबर को मंडे मीटिंग में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए विकास कार्यों को न्यूनतम समय अवधि में पूरा करने के निर्देश दिए।
मंडे मीटिंग में चंबा में पंडित जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण कार्य, मंझीर में निर्मित गौ सदन, पर्यटन विभाग द्वारा जोत तथा नैनी खडड में लगाए जाने वाले साईन बोर्ड तथा होर्डिंग, अपना विधालय योजना, कचरा प्रबंधन संयंत्र कुरां, मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए विद्युत कनेक्शन तथा पेयजल योजना के अलावा पक्का टाला से बालू तक बनने वाले एंबुलेंस सड़क मार्ग वारे विस्तृत समीक्षा व चर्चा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने मंजीर में निर्मित गौसदन के शेष कार्य को अति शीघ्र पूर्ण कर शुरू करने बारे पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद चंबा तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अलावा राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बालू से पक्का टाला तक बनने वाले एंबुलेंस मार्ग से अवैध कब्जों को संयुक्त निरीक्षण के पश्चात अतिशीघ्र हटाना सुनिश्चित करें। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए सिविल अस्पताल  किहार में बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित कार्य में तेजी लाएं। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निक्षय मित्र योजना के तहत जिला में सभी टीबी रोगियों को प्रत्येक माह आवश्यक पौष्टिक आहार प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने बारे भी निर्देश दिए। उपायुक्त ने नगर परिषद चंबा के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय भवन चंबा की दीवार के साथ पिछले लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व पार्क के गिरे हुए डंगे के पत्थरों को 15 दिन के भीतर हटाना सुनिश्चित करें।
बैठक में एसी टू डीसी पी पी सिंह, प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज चंबा डॉ पंकज गुप्ता, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक ज्ञान चंद, जिला खेल अधिकारी प्रेम प्रकाश, पशुपालन विभाग के उप निदेशक गौरव महाजन, स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर हरित पुरी, सहित कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान: 9 और 23 अप्रैल को मतदान….4 मई को आएंगे नतीजे

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने देश के 6 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। चुनाव आयोग के अनुसार, इन सीटों पर दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू प्रसूता मौत मामले में जय राम ठाकुर ने सरकार को घेरा…पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने रजनी शर्मा के परिजनों से की मुलाकात, निष्पक्ष जांच की मांग

कुल्लू प्रसूता मौत मामले में जय राम ठाकुर ने सरकार को घेर सुनारू गांव पहुंचे जय राम ठाकुर, पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा एएम नाथ। कुल्लू :  कुल्लू के क्षेत्रीय अस्पताल में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने धर्मशाला मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी की लॉंच

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला कांगड़ा के धर्मशाला में मैराथन-2025 की आधिकारिक जर्सी लॉंच की। यह आयोजन 25 दिसम्बर, 2025 को प्रस्तावित है। इस आयोजन का उद्देश्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई, जुर्माने के साथ पर्यावरण मुआवजे की भी वसूली की जाए – राघव शर्मा

ऊना, 18 अगस्त – जिला ऊना में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए व दोषियों से जुर्माना वसूलने के अलावा पर्यावरण मुआवजे की वसूली करने के पश्चात ही...
Translate »
error: Content is protected !!