ऊना के डीसी-एसपी को मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया एक माह का अल्टीमेटम : विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश

by

एएम नाथ/ रोहित जसवाल। धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ऊना के डीसी जतिन लाल और एसपी अमित यादव को धर्मशाला बुलाकर एक माह काअल्टीमेटम देते हुए कह दया कि विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। ऊना गोलीकांड और फिरौती की घटनाओं के बाद पनपे हालात के बाद मुख्यमंत्री ने विधानसभा के तपोवन में चल रहे शीत सत्र के बीच कड़ा संज्ञान लिया है। इन घटनाओं के तार अवैध खनन माफिया और चिट्टा माफिया से भी जुड़े बताए जा रहे हैं।
जिला ऊना में प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने असंतोष जताया। उन्होंने अधिकारियों को एक महीने के भीतर अपराधियों पर शिकंजा कसने व इसकी रिपोर्ट तलब कर ली है। बुधवार को सदन की बैठक के बाद पत्रकारों से सीएम ने कहा मैंने ऊना में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर डीसी और एसपी दोनों बुलाए। सभी आपराधिक गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए एक महीने का वक्त दिया है। आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्हींनों कहा कि पहली दिसंबर को धर्मशाला में चिट्टे के खिलाफ वॉकथॉन का आयोजन होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अब केजरीवाल का क्या होगा-दिल्ली में आप की हार के दिखाई देंगे ये 7 असर

अरविन्द केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की टीम तीसरी कोशिश में मुंह के बल गिरी। खुद केजरीवाल अपनी सीट गंवा बैठा। पिछले 5 वर्षों में दिल्ली की राजनीति बहुत गर्म रही। केजरीवाल एंड कंपनी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नावर के विकास में धन की कमी नहीं आने दी जाएगी: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर

सड़क, बागवानी, पर्यटन और शिक्षा को प्राथमिकता; नावर की 11 सड़क परियोजनाओं पर खर्च हो रहे 100 करोड़ रुपये एएम नाथ।  नावर/शिमला, 10 अगस्त। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि नावर क्षेत्र के...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

घोर कलियुग! बेटी-दामाद ने ही लगा दी पिता के खाते में सेंध, निकाले 1.10 करोड़ रुपये, केस दर्ज

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में बीएचईएल से रिटायर एक बुजुर्ग कर्मचारी के बैंक खातों से फर्जी हस्ताक्षर के जरिये बेटी और दामाद ने एक करोड़ 10 लाख रुपये निकाल लिए। बैंक से स्टेटमेंट निकलवाने पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

99 वर्षीय परसी देवी ने मतदान कर सभी के लिए प्रेरणा की प्रस्तुत

एएम नाथ :  कुल्लू :  ग्राम पंचायत ब्राह्मण के वार्ड नंबर- 6 रामसी में लोकतंत्र के प्रति अद्भुत उत्साह देखने को मिला, जहां 99 वर्षीय परसी देवी ने मतदान कर सभी के लिए प्रेरणा...
Translate »
error: Content is protected !!