ऊना के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की बड़ी सफलता : 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलिन थ्रो में जीता रजत पदक

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 21 फरवरी। ऊना जिले के अंब उपमंडल के ललियाड़ संतु गांव के पैरा एथलीट सुनील कुमार ने 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 17 से 20 फरवरी तक चेन्नई, तमिलनाडु में आयोजित हुई, जिसमें विभिन्न स्पर्धाओं में देशभर के बेहतरीन पैरा एथलीटों ने हिस्सा लिया।
प्रदेशभर में खुशी, सरकार ने दी बधाई
सुनील कुमार की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, युवा मामले एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा तथा ऊना जिला प्रशासन ने उन्हें बधाई दी है। प्रदेश सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और होनहार खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सुनील कुमार की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, ‘चेन्नई में आयोजित 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चौंपियनशिप में ऊना जिला के अंब उपमंडल के होनहार पैरा एथलीट सुनील कुमार ने जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। यह प्रदेश के लिए गर्व का क्षण है। मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।‘
गौरतलब है कि 24 वर्षीय सुनील कुमार बचपन से ही खेलों के प्रति जुनूनी रहे हैं। विपरीत परिस्थितियों और चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने साहस, दृढ़ संकल्प और कठिन परिश्रम से यह सफलता हासिल की। उनके परिवार में पिता रामपाल, माता सुमन देवी और एक भाई हैं। सभी परिवारजन और क्षेत्रवासी उनकी इस उपलब्धि पर बेहद गर्व महसूस कर रहे हैं।
प्रशासन व खेल प्रेमियों ने दी शुभकामनाएं
ऊना के उपायुक्त जतिन लाल ने सुनील कुमार को बधाई देते हुए कहा कि सुनील की यह उपलब्धि उनके अदम्य साहस और खेल के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनकी सफलता से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। उपायुक्त ने उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सेके्रट हार्ट स्कूल के वार्षिक उत्सव में आरएस बाली ने स्कूल से जुड़ी यादों को किया सांझा : शिक्षकों और स्कूल बेहतर माहौल से विद्यार्थियों का होता है सर्वांगीण विकास – आरएस बाली

पूर्व विद्यार्थी होने का निभाया फर्ज, स्कूल को पार्क बनाने के लिए दिए 21 लाख एएम नाथ।धर्मशाला, 18 अक्तूबर। पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली ने कहा कि शिक्षक और स्कूल का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य ने पांगी-भरमौर को बताया अपना घर :  प्रचार करने आए CM सुक्खू व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लिया भोले बाबा का आशीर्वाद

उतराला रोड के साथ सुरंग के निर्माण का वादा एएम नाथ। भरमौर :   लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां अब और भी तेज होने लग गई हैं। एक ओर भारतीय जनता पार्टी का पाला मजबूत...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, धमाई में वार्षिक परिणाम के अवसर पर अभिभावक-अध्यापक बैठक आयोजित

गढ़शंकर, 29 मार्च : शिक्षा विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत प्रिंसिपल पूनम शर्मा के कुशल नेतृत्व में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल धमाई में स्कूल स्टाफ और अभिभावकों द्वारा विद्यार्थियों की शैक्षणिक, सह-पाठयक्रम और खेल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

साल 1980 का क़त्ल का मामला : 40 साल से भी ज़्यादा जेल में सज़ा काटने वाले बेगुनाह शख़्स को अब भेजा जा सकता है भारत

सुब्रमण्यम “सुबु” वेदम एक ऐसे क़त्ल के आरोप में 43 साल से जेल में बंद थे, जो उन्होंने किया ही नहीं था. आख़िरकार उन्हें क़ैद से आज़ादी मिल गई है। लेकिन परिवार से मिलने...
Translate »
error: Content is protected !!