ऊना को नगर निगम बनाने की कवायद : 14 पंचायतों को दायरे में लाने की तैयारी

by

ऊना : ऊना को नगर निगम बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए नगर परिषद के आसपास की लगभग 14 पंचायतों को दायरे में लाने की तैयारी है। इस बारे में संबंधित पंचायतों ने अपनी-अपनी एनओसी प्रशासन को दे दी है। अब प्रशासन विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहा है, जिसे प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। जिन पंचायतों को नगर निगम के दायरे में लाया जाएगा, उनमें लालसिंगी, झलेड़ा, रैंसरी, लोअर अरनियाला, लोअर कोटलाकलां, अपर कोटलाकलां, अजनोली, कोटलाखुर्द, मलाहत, जलग्रां टब्बा, रामपुर, कुठारकलां और कुठारखुर्द शामिल हैं। संबंधित पंचायतों ने नगर निगम में मिलाने के लिए एनओसी देने के साथ-साथ कुछ शर्ते भी रखी हैं। इसमें मौजूदा पंचायत को 5 साल का कार्यकाल पूरा करने दिया जाए। पंचायतों में कार्यरत चौकीदारों और सिलाई टीचर्स को विभागाें में मर्ज किया जाए। जो क्षेत्र नगर निगम के दायरे में आएंगे, उनमें नया टैक्स न लगाया जाए। साथ ही मनरेगा के कार्यों को जारी रखा जाए, जैसी शर्तें शामिल रहीं, जिन्हें ऊना प्रशासन ने मान लिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मैकेनिक और सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार हमीरपुर में 4 को

हमीरपुर 30 मई। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती गांव कैहडरू में स्थित ओम् नमः शिवाय ऑटोमोबाइल्स में मैकेनिक के दो और सिक्योरिटी गार्ड के चार पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 4 जून को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शुष्क अपशिष्ट के निपटान को लेकर एक बैठक की DC तोरुल एस रवीश ने अध्यक्षता की

एएम नाथ।  कुल्लू 29 जुलाई :  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने आज क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू के शुष्क अपशिष्ट के निपटान को लेकर एक बैठक की अध्यक्षता की । उपायुक्त ने नगर परिषद कुल्लू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

IGMC शिमला …मुख्यमंत्री सुक्खू ने डॉक्टरों से हड़ताल खत्म करने की अपील, बोले- मामले की जांच कर.

एएम नाथ । शिमला : इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज  में मारपीट के मामले में सीनियर रेजिडेंट डॉ. राघव नरुला को बर्खास्त किए जाने के विरोध में हिमाचल प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल रविवार को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण : एक लाख बीस हजार की तत्काल राहत राशि की प्रदान

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्य सरकार की प्राथमिकता : पठानिया एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत मेल, चुहण, तारागढ़, तैंई, समलेऊ...
Translate »
error: Content is protected !!