ऊना में अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं के प्रचार हेतु विशेष जागरूकता अभियान का दूसरा चरण 6 से

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 4 अक्तूबर। हिमाचल सरकार की अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं को लेकर प्रदेशव्यापी प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऊना जिले में विशेष जागरूकता अभियान का दूसरा चरण 6 अक्तूबर से आरंभ किया जा रहा है। अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से जुड़े नाट्य दल गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और उनके लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी देंगे। इसका उद्देश्य योजनाओं की जानकारी सीधे लोगों तक पहुंचाना और सामाजिक जागरूकता बढ़ाना है।
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि ऊना जिले में अभियान का पहला चरण पूरा कर लिया गया है। अब दूसरे चरण में जिले के 10 अनुसूचित जाति बहुल्य गांवों में कार्यक्रम होंगे, जिसमें प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 4-4 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में नशामुक्ति और सामाजिक जागरूकता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
दूसरे चरण में यहां होंगे कार्यक्रम
उन्होंने बताया कि जागरूकत अभियान के दूसरे चरण में पूर्वी कलामंच जलग्रां टब्बा द्वारा 6 से 10 अक्तूबर तक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें गीत संगीत और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से अनुसूचित जाति के कल्याण की सरकारी नीतियों, कार्यक्रमों और विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6 अक्तूबर को बंगाणा के बल्ह खोली और डडियार, 7 को धमांदरी और कुरियाला, 8 को हरोली के सलोह अपरला और दुलैहड़ अप्परला, 9 को खड्ड खास और कुंगड़त तथा 10 अक्तूबर को ऊना के बसोली अप्परली और सासन में गीत संगीत व नुकड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को मनोरंजन के साथ जनहित में संचालित योजनाओं बारे जानकारी दी जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री आनंदपुर साहिब में गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर होगा भव्य आयोजन; श्री आनंदपुर साहिब में होगा श्रद्धा, संस्कृति और इतिहास का संगमआयोजन :

श्री आनंदपुर साहिब 23 से 25 नवंबर तक श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके साथियों के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित तीन दिवसीय भव्य समागम के लिए तैयार है। यह आयोजन सिख इतिहास...
article-image
हिमाचल प्रदेश

421 परीक्षार्थी होंगे शामिल, बिना ई-एडमिट कार्ड नहीं मिलेगा प्रवेश : मंडी में 3 अगस्त को आयोजित होने वाली संघ लोक सेवा आयोग की सीएपीएफ परीक्षा सभी तैयारियां पूरी-एडीसी

एएम नाथ। मंडी, 2 अगस्त।  जिला मुख्यालय मंडी में कल रविवार 3 अगस्त को संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) परीक्षा-2025 आयोजित की जाएगी। परीक्षा के आयोजन की सभी तैयारियां...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पुलिस थाना में दर्ज हो सकता मामला : प्रत्याशियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी लिखना पड़ सकता महंगा

गगरेट  :  चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत अपमानजनक टिप्पणी करना महंगा पड़ सकता है। जिसके चलते  चुनाव आयोग की सिफारिश पर व्यक्तिगत टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

14 जून को आयोजित होगी मेगा मॉक एक्सरसाइज : DC मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त  ने निर्धारित एसओपी का पालन सुनिश्चित बनाने के  दिए निर्देश ,  पांच विभिन्न स्थानों में भारी भूस्खलन एवं  बाढ़  के आधार पर  होगें राहत एवं बचाव कार्य एएम नाथ। चंबा :   उपायुक्त  मुकेश...
Translate »
error: Content is protected !!