ऊना में नशे के खिलाफ युवाओं की आवाज बनेगा एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन : 16 सितंबर को होगा आयोजन, मुख्यमंत्री सुक्खू युवाओं के साथ चलेंगे

by

रोहित जस्वाल। ऊना, 11 सितंबर। चिट्टा और अन्य नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू वॉकाथॉन में शामिल होकर युवाओं से संवाद करेंगे और उनके साथ पैदल चलकर नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देंगे।

वॉकाथॉन की तैयारियों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक विमल गुप्ता ने शुक्रवार को डीआरडीए सम्मेलन कक्ष ऊना में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सुरक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और प्रतिभागियों की सुविधाओं सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों, आईटीआई और कॉलेज विद्यार्थियों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुबह 8 बजे शुरू होगा कार्यक्रम

कार्यक्रम सुबह 8 बजे इंदिरा गांधी खेल मैदान से शुरू होगा। पुलिस बैंड ‘हार्मनी ऑफ पाइन्स’ की प्रस्तुति के साथ आयोजन का आगाज होगा। इसके बाद वॉकाथॉन इंदिरा गांधी खेल मैदान से आईएसबीटी ऊना तक जाएगी और वापस खेल मैदान में संपन्न होगी। प्रतिभागियों से सुबह 8 बजे तक आयोजन स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया गया है।

मुख्यमंत्री वॉकाथॉन के दौरान युवाओं से संवाद करेंगे और उन्हें नशे के खिलाफ तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाएंगे।May be an image of one or more people, people studying and text

पेयजल, एंबुलेंस और रिफ्रेशमेंट की व्यवस्था

प्रतिभागियों की सुविधा के लिए आयोजन स्थल और मार्ग पर छह पेयजल स्थल बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं के लिए तीन स्थानों पर एंबुलेंस तैनात रहेंगी। प्रतिभागियों को आने-जाने के दौरान रिफ्रेशमेंट भी उपलब्ध करवाया जाएगा। क्यूआर कोड के जरिए पंजीकरण करने वाले प्रतिभागियों को ऑनलाइन प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे। इसके अलावा उन्हें एंटी-चिट्टा थीम वाली टी-शर्ट और कैप भी प्रदान की जाएंगी।

आईजी विमल गुप्ता ने शैक्षणिक संस्थानों से विद्यार्थियों को अपने संस्थान के बैनर के साथ वॉकाथॉन में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे लकड़ी या तख्ते वाले बैनर न लाए जाएं, जिनसे किसी प्रतिभागी को चोट लगने की आशंका हो। बाहर से आने वाली बसों पर भी एंटी-चिट्टा जागरूकता के बैनर लगाए जाएंगे।

प्रशासन ने भी कसी कमर

उपायुक्त जतिन लाल ने विद्यार्थियों के आवागमन के लिए की जा रही परिवहन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने एसडीएम और नोडल अधिकारियों को विद्यार्थियों को समय पर आयोजन स्थल तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ इस अभियान को सफल बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन, शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं और आमजन की सामूहिक भागीदारी जरूरी है।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त इशांत जसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय राणा, सहायक आयुक्त विनय मोदी सहित विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गवर्नमेंट डिग्री कालेज सलूणी में किया गया महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संगठन का गठन : प्राचार्य डॉ मोहिंदर कुमार सलारिया ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

एएम नाथ। सलूणी :  राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आज शैक्षणिक सत्र 2024 -2025 के लिए कॉलेज स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएश (CSCA) का गठन योग्यता (मेरिट) के आधार पर किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ मोहिंदर कुमार...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एक-एक मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जाएंगे कमलेश ठाकुर

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा – देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश को जम्मू-कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों की तर्ज पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से विशेष औद्योगिक पैकेज की मांग

पूंजीगत सब्सिडी की लंबित राशि जारी करने और परिवहन सब्सिडी योजना को फिर से शुरू करने का आग्रह किया एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार देर सांय नई दिल्ली में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर अस्पताल में मरीजों की दी जा रही हर सुविधा : आशीष बुटेल

सीपीएस ने बगोड़ा में सुनीं समस्याएं पालमपुर , 7 जनवरी : मुख्य संसदीय सचिव, शहरी विकास एवं शिक्षा, आशीष बुटेल ने रविवार को सिविल अस्पताल पालमपुर का औचक निरीक्षण किया और अस्पताल में मरीजों...
Translate »
error: Content is protected !!