ऊना व हरोली में मुकेश अग्निहोत्री के जोरदार स्वागत : उप मुख्यमंत्री बनने के बाद मुकेश अग्निहोत्री के आने गृह जिले व आपने हल्के में पहुँचने पर हुई फ़ूलों की वर्षा

by

ऊना : हिमाचल के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आज अपने गृह जिला ऊना पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन पर जमकर फूल बरसाएं और जगह उन्हें लोगो ने फूलमालाएं पहनाई। इस दौरान जोश में आये कार्यकर्तायों ने पटाखे फ़ोड़े तो जगह ढोल की थाप पर भंगड़ा डालते मुकेश अग्निहोत्री जिन्दाबाद के नारे लगा रहे थे। मुकेश अग्निहोत्री जैसे ही आपने हल्के हरोली में एंटर हुए ऐसा लग रहा था कि हल्के के समूह निवासी उनके स्वागत के लिए सड़कों पर फूलमालाएं ले कर पहुंच गए है।
डिप्टी मुख्यमंत्री बनने के बाद मुकेश अग्निहोत्री पहली बार आपने गृह जिले में आए तो ऊना निवासियों ने भी उनका स्वागत करने में कोई कमी नही छोड़ी। मुकेश अग्निहोत्री लगभग 1:25 बजे ऊना पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रणजीत राणा की अगुवाई में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।इस समय कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा, चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेंद्र धर्माणी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विनोद कुमार बिट्टू, पवन ठाकुर, प्रशांत राय सहित कई भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े।
इससे पहले हिमाचल के प्रवेशद्वार मैहतपुर में मुकेश अग्निहोत्री का पूर्व विधायक सतपाल रायजादा ने कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया। गगरेट के विधायक चैतन्य शर्मा और चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू भी उनके साथ रहे। मैहतपुर से ऊना पहुंचने में लगभग पौने 2 घंटे का समय लगा।
जिसके बाद हरोली हल्के में पहुंचे और घालुवाल से लेकर गोंदपुर जयचंद तक खरीद तीन दर्जन जगहों पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत कर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को कंधों पर उठाकर जमकर जशन मनाया।
उप मुख्यमंत्री कल 21 दिसंबर को हल्के में ही बिभिन जगहों पर करेंगे विज़िट :
सबसे पहले सुबह 11 बजे गवर्नमेंट कॉलेज खड्‌ड का निरीक्षण करेंगे। सुबह साढ़े 11 बजे पंडोगा-त्यूड़ी पुल की साइट का विजिट करेंगे। दोपहर सवा 12 बजे उनका सीनियर सेकेंडरी स्कूल सलोह में आने का कार्यक्रम है। दोपहर पौने 1 बजे गवर्नमेंट कॉलेज हरोली के प्रस्तावित स्थल का जायजा लेंगे। 2 बजे टाहलीवाल-पोलियां-जैजों रोड के ब्लैक स्पॉट का जायजा लेंगे। शाम 3 बजे सीनियर सेकेंडरी स्कूल ललड़ी के साइंस ब्लॉक की साइट का दौरा करेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे चिंतपूर्णी मंदिर और अन्य गतिविधियों को लेकर ऊना में भाषा एवं संस्कृति विभाग के सचिव और डीसी राघव शर्मा के साथ बैठक करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

300 पौधे लगाए जाएंगे : DC राघव शर्मा ने दियोली फिश फार्म में पौधारोपण का किया शुभारंभ

दियोली मछली बीज पालन केंद्र में लगाए जाएंगे 300 पौधे ऊना: 18 अगस्तः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज दियोली फिश फार्म में पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आने वाले कुछ दिनों...
हिमाचल प्रदेश

दुर्गा माता मन्दिर बैह-मण्डी मे श्री मद्भागवत कथा 19 मार्च से

पट्टा मेहलोग, 16 मार्च (तारा) : ग्राम पंचायत कैंडोल के तहत बैहमंडी स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर परिसर मे मंदिर समिति व समस्त ग्रामवासियों व भक्तजनों के सहयोग से तीसरी साप्ताहिक श्री मद्भागवत सप्ताह...
article-image
दिल्ली , पंजाब

‘आप’ ने पंजाब से गद्दारी करने वाले सातों सांसदों की सदस्यता रद्द करने के लिए राज्यसभा के सभापति व उपराष्ट्रपति को भेजी याचिका : संजय सिंह

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों के साथ गद्दारी करके भाजपा में शामिल हुए राघव चड्ढा समेत सभी सांसदों की सदस्यता समाप्त करने के लिए राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति को...
article-image
पंजाब

आम आदमी पार्टी के लिए वोट मांगने न आए : सुनाम के वार्ड-3 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले में गलियों और नालियों की खराब हालत से परेशान लोगों ने पोस्टर लगाए

सुनाम : लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी के खिलाफ लोगों का गुस्सा भड़क गया है। जिला संगरूर के शहर सुनाम के वार्ड-3 के अंतर्गत आने वाले मोहल्ले...
Translate »
error: Content is protected !!