एएसआई ने मारी खुद को गोली : सुसाइड नोट में लिखा टांडा के एसएचओ ने खुदकुशी करने को किया मजबूर

by

होशियारपुर| पुलिस थाना हरियाणा में बतौर डयूटी अफसर तैनात एएसआई सतीश कुमार ने अपनी ही सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। एएसआई सतीश कुमार ने खुदकुशी मरमे से पहले अपनी वीडियो बनाई। जिसमें पुलिस थाना टांडा के पएसएचओ ओंकार सिंह बराड़ पर कई संगीन आरोप लगाए।
वीडियो में एएसआई सतीश ने कहा कि पुलिस थाना टांडा में तैनात एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने ना केवल उन्हें सबके सामने जलील किया और गालियां भी निकालीं।
उधर, मरने वाले एएसआई के भाई व परिजनों ने कहा कि उनके भाई सतीश की मौत के लिए एसएचओ ओंकार सिंह जिम्मेवार है। उन्होनें उनके भाई को थाने में स्टाफ के सामने गालियां निकाल कर इतना जलील किया वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो गए। एसएचओ की वजह से ही उनके भाई ने खुदकुशी की है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।

इसके इलावा सुसाइड नोट में एएसआई ने लिखा कि 8 अक्तूबर को वह थाने में ड्यूटी पर थे। रात करीब 2 बजे इंस्पेक्टर ओंकार सिंह चेकिंग के लिए आए। इस दौरान वह थाने के सरकारी क्वार्टर में थे। वहां से आने के बाद उन्होंने एसएचओ ओंकार सिंह से मुलाकात की। फिर इसी बात को लेकर ओंकार सिंह ने उन्हें बेइज्जत किया। उनके साथ गाली-गलौज भी किया। उन्होंने आगे लिखा कि वह एसएचओ ओंकार सिंह से दुखी होकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Republic Day celebrations to be

Instructs officials to perform duties with responsibility and accountability Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.6 : A district-level meeting was held today in the conference hall at the Police Lines, under the chairmanship of Deputy Commissioner Ashika Jain,...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधा की बात करते हैं, जमीनी हकीकत नहीं देखते : जयराम ठाकुर

हम स्वास्थ्य व्यवस्था पर लगातार सरकार को आगाह करते रहे लेकिन सरकार सोई रही केंद्रीय वित्त मंत्री से मिले नेता प्रतिपक्ष हिमाचल के हालात बताकर मांगी भरपूर मदद एएम नाथ। शिमला :  शिमला से...
article-image
पंजाब

सुंदर शाम अरोड़ा की मौजूदगी में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर, डिप्टी मेयर ने संभाला पदभार

चेयरमैन फाइनांस कमेटी ने भी जिम्मेदारी संभाली शहर में हुआ बेमिसाल विकास, भविष्य में भी कोई कमी नहीं रहेगी: सुंदर शाम अरोड़ा समूह पार्षदों को अपने-अपने वार्ड में कोरोना संबंधी लोगों को जागरुक करने...
Translate »
error: Content is protected !!