एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार : नर्स का गला घोंट कर की थी हत्या

by

चंडीगढ़। मोहाली के गांव सोहाना में बीते दिनों नर्स की हत्या कर फरार हुए बर्खास्त एएसआई रशप्रीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शादीशुदा होने के बावजूद युवती के साथ उसका अफेयर था। झगड़े के बाद उसने नर्स का गला घोंटा, जिससे उसकी गर्दन की हड्‌डी टूट गई थी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद से ही वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया। अब पुलिस हत्यारोपी रशप्रीत सिंह को कोर्ट में पेश कर उसके पुलिस रिमांड की मांग करेगी, ताकि वारदात के संबंध में सभी सबूत जुटाए जा सकें। बता दें कि बीते कुछ दिन पहले सोहाना में एक पार्क में पानी के तलाब के पास बैंच के समीप 23 वर्षीय नर्स नसीब की लाश पड़ी मिली थी। स्थानीय पुलिस को मौके का मुआयना करने के दौरान मामला हत्या का लगा था। इसके बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन की हड्‌डी टूटी होने का पता लगा। पुलिस टीम का शक यकीन में बदल गया कि नसीब की हत्या गला घोट कर की गई है। मूल रूप से अबोहर के सीडफार्म निवासी नसीब मोहाली के गांव सोहाना में ही शिमला निवासी एक सहेली के साथ पीजी में रह रही थी। वह वर्तमान में पंचकूला के सेक्टर-5 के निजी अस्पताल में नौकरी कर रही थी। 14 नवंबर को वह अस्पताल गई लेकिन रविवार की सुबह उसकी लाश सोहाना में पड़ी मिली। नसीब के आई कार्ड से ही उसकी पहचान हुई पाई। नसीब चार बहनों में सबसे छोटी थी। मजदूरी करने वाले पिता ने नसीब को नर्सिंग का कोर्स करवाया था।
पुलिस को मिले सीसीटीवी से हुआ शक

पुलिस गिरफ्त में आया हत्यारोपी बर्खास्त एएसआई रशप्रीत सिंह पहले से शादीशुदा है। लेकिन उसका नर्स नसीब के साथ अफेयर चल रहा था। दोनों को एक साथ घूमते भी देखा गया था। उनके बीच झगड़ा होने पर रशप्रीत सिंह ने नसीब की हत्या की और फिर परिवार को साथ लेकर फरार हो गया था। पुलिस को हत्याकांड के बाद एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगी थी, जिसमें रशप्रीत को देखा गया था। शक गहराने पर आगामी जांच में पुलिस ने रशप्रीत सिंह का पर्दाफाश करने में कामयाबी हासिल की।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्स को अभी नहीं मिलेंगे स्मार्ट मोबाइल : 58.30 करोड़ की खरीद प्रक्रिया पर विवाद, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

चंडीगढ़ :  पंजाब में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है। 58.30 करोड़ के टेंडर पर विवाद के चलते पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खरीद प्रक्रिया पर अंतरिम रोक...
article-image
पंजाब

एसजीपीसी सराय विवाद पर AAP का अकाली नेतृत्व से सवाल—15 दिन की जांच समिति क्यों?

बलतेज पन्नू बोले- निष्पक्ष जांच चाहिए तो रिटायर्ड जज या पुलिस अधिकारी को शामिल किया जाए; महिला को सराय में रखने और एफआईआर को लेकर उठाए सवाल चंडीगढ़। श्री आनंदपुर साहिब में एसजीपीसी की...
article-image
पंजाब

भगवंत मान के साथ शानदार चार साल” — डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने जनता से किया सीधे संवाद

 सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला – गढ़शंकर, 26 मार्च: पंजाब सरकार के चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में गढ़शंकर निर्वाचन क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आयोजित “भगवंत मान के साथ शानदार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डोड गर्ग गोत्र का जठेरों का मेला 7 अप्रैल को कल बाबा तिलों के मंदिर, भवानीपुर में लगेगा

गढ़शंकर : डोड गर्ग गोत्र का जठेरों का मेला बाबा तिलों मंदिर , गांव भवानीपुर बीत, तहसील गढ़शंकर, जिला होशियारपुर में 7 अप्रैल को  धूमधाम मनाया जा रहा है।   यह जानकारी देते हुए...
Translate »
error: Content is protected !!