एएसपी तुषार गुप्ता की अध्यक्षता में अनाज मंडी गढ़शंकर में बांटे फेस मास्क

by
गढ़शंकर – कोरोना महामारी से लोगों को बचाने के लिए यहां प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव यत्न किए जा रहे हैं।
वहीं इस महामारी पर काबू पाने के लिए समाजसेवी लोगों द्वारा भी अपना बहुमूल्य योगदान पाया जा रहा है। इसी प्रकार गोल्डी किराना स्टोर के मालिक गोल्डी सिंह द्वारा समाज भलाई के कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया जा रहा है। इलाके के लोगों को चाहे फेस मास्क मुहैया करवाने हो या फिर सरकारी कार्यालयों में ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीनें लगवानी हो अथवा जरूरतमंदों की आर्थिक सहायता करनी हो तो गोल्डी सिंह ने हमेशा आगे बढ़कर
समाज भलाई के कार्यों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है। आज अनाज मंडी गढ़शंकर में गोल्डी किराना स्टोर की ओर से गढ़शंकर के एएसपी तुषार गुप्ता की अध्यक्षता में और दर्शन सिंह मट्टू व बीबी सुभाष मट्टू की मौजूदगी में मंडी में काम कर रही लेबर को फेस मास्क और फेस शील्ड भेंट किए गए।
इस अवसर पर एएसपी तुषार गुप्ता और दर्शन सिंह मट्टू ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ रहे मामलों के मद्देनजर पंजाब सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के तहत हम सभी को फेस मास्क पहनने चाहिए और अधिक से अधिक सैनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए और सरकारी निर्देशों के तहत कोरोना वैक्सीन  के इंजेक्शन लगवाने चाहिए। ताकि कोरोनावायरसकी चपेट में आने से बचा जा सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चाहलपुर में नशे के खिलाफ सेमिनार करवाया

गढ़शंकर ।  गांव चाहलपुर में नशे के खिलाफ सेमिनार कार्यक्रम करवाया गया।  जिसमें SHO गढ़शंकर जय पाल और उनकी टीम ने गांव वासियों को नशे के दुष्प्रभाव की जानकारी दी और नशा बेचने वालों...
article-image
पंजाब , समाचार

जनवरी में मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग कर चुका था लॉरेंस गैंग : एडीजीपी प्रमोद बान

हत्या में एके सीरीज के हथियार इस्तेमाल किए गए चंडीगढ़ : एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के एडीजीपी प्रमोद बान वीरवार को खुलासा किया कि जनवरी में ही मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग थी। इसका...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में जन्माष्टमी मौके भव्य शोभायात्रा

भास्कर न्यूज। गढ़शंकर। गढ़शंकर में सनातन धर्म सभा द्वारा अध्यक्ष एसएन ओहरी के नेतृत्व में जन्माष्टमी मौके भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा सनातन धर्म मंदिर गढ़शंकर से आरंभ होकर शहर के विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!