एक-एक मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित किए जाएंगे कमलेश ठाकुर

by

राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा – देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी ताकि बच्चों को घर के नजदीक की पढ़ाई के अवसर मिल सकें। रविवार को देहरा पब्लिक स्कूल खबली के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंची क्षेत्र की विधायक कमलेश ठाकुर ने यह उद्गार प्रकट किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सोच से शिक्षा में सुधार लाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार गुणवत्ता शिक्षा प्रदान के लिए कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल डे बोर्डिंग स्कूल स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं तथा बच्चों को गुणवान बनाने से देश तथा समाज भी आगे बढ़ेगा। उन्होेंने कहा कि बच्चों को नैतिक शिक्षा प्रदान करने पर विशेष बल दिया जाएगा इसमें शिक्षकों का अहम योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवा शक्ति पर निर्भर है और युवाओं को सभी की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए देश तथा प्रदेश को विकास के स्वर्णिम पथ पर आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि व्यायाम एवं खेल इत्यादि में नियमित रूप से भाग लेते हुए नशे से दूर रहें। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वे संघर्ष, परिश्रम एवं लगन को अपना साथी बनाएं। उन्होंने कहा कि युवावस्था में संघर्ष एवं परिश्रम के माध्यम से ही जीवन के उच्च लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य रमा देवी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्कूल की वार्षिक गतिविधियों की विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए तथा मुख्यातिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए बच्चे दिन रात मेहनत करते हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेना चाहिए जिससे बच्चों का समग्र विकास होता है। विधायक ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए विद्यालय को 51 हजार देने की घोषणा की। इस अवसर पर सीडीपीओ देहरा सुशील शर्मा, पुष्पेंद्र शर्मा, इंद्रजीत सहित विद्यालय के विद्यार्थी और अध्यापक उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

अध्यापक भर्ती के लिए अब एक मेरिट लिस्ट पूरे प्रदेश में बनेगी : इससे पहले जिला स्तर पर ही मेरिट लिस्ट जाती थी बनाई

शिमला : अध्यापकों की भर्ती में अब प्रदेश भर में एक ही मेरिट लिस्ट बनेगी। अभ्यर्थियों की ओर से अपने आवेदन पत्र में जिस जिले को प्राथमिकता दी गई होगी, वहीं प्राथमिकता उसकी नियुक्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

300 पौधे लगाए जाएंगे : DC राघव शर्मा ने दियोली फिश फार्म में पौधारोपण का किया शुभारंभ

दियोली मछली बीज पालन केंद्र में लगाए जाएंगे 300 पौधे ऊना: 18 अगस्तः उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आज दियोली फिश फार्म में पौधा लगाकर पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। आने वाले कुछ दिनों...
article-image
पंजाब

जालंधर  से उम्‍मीदवार घोषित : बसपा हाईकमान ने लगातार चौथी बार एडवोकेट बलविंदर कुमार में जताया विश्वास

जालंधर : बहुजन समाज पार्टी ने जालंधर  से उम्‍मीदवार घोषित किया है। एडवोकेट बलविंदर कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है।  बीते संसदीय चुनाव में दो लाख से ज्यादा वोट बटोर कर प्रमुख राजनीतिक...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

देहरा के चुनाव में वोट चोरी के लिए सुक्खू सरकार ने सारी मर्यादाएं लांघी : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने झूठ बोलकर निकाला सुख की सरकार का गोल्डन पीरियड सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 30 करोड़ नहीं जमा करवा पाई लेकिन पालमपुर यूनिवर्सिटी के 40 हेक्टेयर जमीन बेच दी मित्रों का भला, सत्ता समर्थित...
Translate »
error: Content is protected !!