एक को पीएम बनना है तो दूसरे को सीएम. मुख्यमंत्री भगवंत मान बोले- राहुल गांधी और सिद्धू की प्रॉब्लम एक जैसी

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि दोनों ही नेता शीर्ष पदों की चाह रखते हैं लेकिन लोग उनसे पहले कुछ करके दिखाने को कहते हैं।

मान ने पत्रकारों से कहाकि जब सिद्धू पंजाब में कांग्रेस सरकार में मंत्री थे, तब अगर उन्होंने अपने विभागों की जिम्मेदारी संभाली होती तो वे जनता के कल्याण के लिए कुछ कर सकते थे।

मान ने दावा किया कि राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू की एक ही समस्या है। उन्होंने कहाकि राहुल गांधी कहते हैं, मुझे प्रधानमंत्री बनाओ, मैं जनता के लिए कुछ करूंगा। लेकिन लोग उनसे कहते हैं, पहले कुछ करो, फिर हम तुम्हें प्रधानमंत्री बनाएंगे। मान ने दोनों नेताओं पर कटाक्ष करते हुए कहाकि नवजोत सिद्धू के साथ भी यही हाल है। वह कहते हैं, ‘मुझे मुख्यमंत्री बना दो, मैं पंजाब के लिए कुछ करूंगा’। लेकिन लोग उनसे पंजाब के लिए कुछ करने को कहते हैं, इसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाएंगे।’ कुछ दिन पहले सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने कहा था कि अगर कांग्रेस पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब में मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करती है, तो उनके पति सक्रिय राजनीति में लौट आएंगे।

नवजोत कौर ने कहा था कि उनके (नवजोत सिंह सिद्धू के) पास किसी भी पार्टी को देने के लिए पैसा नहीं है लेकिन वे पंजाब को स्वर्णिम राज्य में बदल सकते हैं। मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए उनके ‘500 करोड़ रुपये’ वाले बयान ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया था, जिसके बाद पंजाब कांग्रेस ने उन्हें निलंबित कर दिया था। कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष सिद्धू पिछले कई महीनों से पार्टी के कार्यक्रमों और गतिविधियों में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनावों में भी प्रचार नहीं किया था। मान ने सिद्धू दंपति के ईमानदार होने के दावे पर टिप्पणी करने के लिए पूछे जाने पर कहा कि वे (मान) ईमानदारी का प्रमाण पत्र देने वाले कोई व्यक्ति नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हालांकि उन्हें ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जो उनके (सिद्धू दंपति) भ्रष्टाचार को दर्शाता हो। उन्होंने कहा, ‘नहीं तो मैं इसे अब तक सार्वजनिक कर चुका होता।’

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर नगर कौंसिल में सर्वसमिति से हुए चुनाव में त्रिभंक दत्त ऐरी को अध्यक्ष व सोम नाथ बंगड़ को बरिष्ठ उपाध्यक्ष व बिमला देवी वनी उपाध्यक्ष

भाजपा आऊट अकाली दल बादल नुकरे  बसपा इन गांव चक्क सिंघा के सरपंच कुलदीप सिंह ढिल्लों व भज्जलां के सरपंच रजिंद्र सिंह का पर्स चोरी गढ़शंकर   : गढ़शंकर नगर कौंसिल अध्यक्ष, बरिष्ठ उपाध्यक्ष व...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

अरमान संधू ने पंजाब सिविल सर्विस जूडिशल परीक्षा उत्तीर्ण कर बनी जज

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पडते गांव दातारपुर के मुहल्ला नगर की रहने वाली लड़की अरमान संधू ने पंजाब सिविल सर्विस जूडिशल परीक्षा मे एससी कैटेगरी मे दुसरे स्थान पर रह कर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

नया ‘हिट एंड रन’ कानून क्या है …………

हिट एंड रन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। ज्यादातर राज्यों में ट्रक चलाने वाले इस कानून का विरोध कर रहे हैं। क्योंकि इसके तहत अब ज्यादा कड़ी सजा का प्रावधान...
article-image
पंजाब

बसंत पंचमी पर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन

 होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय आश्रम, गौतम नगर, होशियारपुर में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान की शिष्या...
Translate »
error: Content is protected !!