एक बार फिर से गौरव बने जिला चंबा के जितेन्द्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर

by

5 साल के इंतजार के बाद इस वर्ष के गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हिमाचल प्रदेश की झांकी में आएंगे नज़र

एएम नाथ। चंबा : जिला चंबा और हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने के लिए पिछले 20 सालों से चंबा के 2 कलाकार जितेन्द्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर कार्यरत है। ये दोनों कलाकार इस बार के गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली में हिमाचल की झांकी में देखने को मिलेंगे, 5 साल के इंतजार के बाद एक बार फिर गणतंत्र दिवस परेड दिल्ली के कर्तव्य पथ पर हिमाचल प्रदेश की झांकी देखने को मिलेगी जिसमें जिला चंबा से इस झांकी के लिए चंबा के जाने माने कलाकार जितेन्द्र पंकज शर्मा और रितिका ठाकुर का चयन हुआ है जो कि जिला चंबा से फिर एक बार हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखेंगे, संपूर्ण चंबा जिला के लिए ये एतिहासिक क्षण है। आपको बता दे कि इससे पहले भी ये दोनों कलाकार वर्ष 2017 में चंबा रुमाल पर आधारित झांकी का हिमाचल प्रदेश के लिए कर्त्तव्य पथ पर प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जितेंद्र पंकज शर्मा पेशे से गायक व एक्टर हैं और रितिका ठाकुर बेहतरीन मंच संचालन के साथ साथ हिमाचली कलाकार भी है।
एक बार फिर इन्हें हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए चयनित किया गया है, इसके अलावा जिला कुल्लू, सिरमौर और उना से भी कलाकार इनका साथ देते नज़र आयेंगे। इन दोनों होनहार कलाकारों को आप विभिन्न राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर देखते आए हैं और सोशल मीडिया जैसे यू ट्यूब फ़ेसबुक और इस्टाग्राम पर इनके चाहने वालों की एक लम्बी फेहरिस्त है। जहां जितेन्द्र पंकज शर्मा के कई गाने मिलियन व्यू के साथ उनकी क्षेत्रीय भाषाओं की फ़िल्मों को भी लोगों ने खूब सराहा है, ये दोनों कलाकार करीब 20 सालों से चंबा और हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को विश्व पटल पर लाने के लिए कार्यरत हैं।
2026 के गणतंत्र दिवस पर हिमाचल प्रदेश की झांकी की थीम “हिमाचल प्रदेश के वीरता पुरस्कार विजेता” है, जिसमें प्रदेश के परमवीर चक्र, अशोक चक्र और महावीर चक्र विजेताओं की शौर्य गाथाओं और बर्फ से ढके पहाड़ों की भव्य झलक दिखाई देगी, जो देवभूमि हिमाचल की वीरता और सैन्य योगदान को प्रदर्शित करेगी। इसमें मेजर सोमनाथ शर्मा सहित हिमाचल के चार परमवीर चक्र विजेताओं और अन्य सैन्य सम्मान पाने वालों की तस्वीरें होंगी।
झांकी में देवभूमि हिमाचल के वीर सैनिकों के शौर्य और बर्फ से ढके पहाड़ों का शानदार प्रदर्शन होगा, जो देश के सैन्य इतिहास में हिमाचल के योगदान को दर्शाता है।
छह साल के अंतराल के बाद हिमाचल की झांकी कर्तव्य पथ पर लौटेगी, जिसे रक्षा मंत्रालय की समिति ने मंजूरी दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बेहद संवेदनशील होती है किशोरावस्था, सही जानकारी के अभाव में बच्चे अपना सकते हैं गलत आदतें : डीसी कांगड़ा डॉ.निपुण जिंदल

महीने के दो शनिवार जिला के प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी छात्र-छात्राओं को करेंगे जागरूक धर्मशाला, 16 सितम्बर। स्कूली शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं को मानसिक और भावनात्मक रूप मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दोआबा साहित्य सभा द्वारा वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित : अमरीक हमराज़ द्वारा रचित निबंध संग्रह गूंगा साज़ का किया लोकार्पण

गढ़शंकर   : दोआबा क्षेत्र में साहित्यिक गतिविधियों के लिए सक्रिय दोआबा साहित्य सभा गढ़शंकर ने अपना वार्षिक साहित्यिक सम्मान समारोह एवं कवि दरबार सभा के अध्यक्ष प्रिंसिपल डॉ. बिकर सिंह के नेतृत्व में स्थानीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की और से लोकसभा चुनाव लड़ना है तो – 10 हज़ार फॉर्म फीस के साथ 15 फ़रवरी तक करें आवेदन

कांग्रेस से लोकसभा चुनाव लड़ना है तो 10 हज़ार फॉर्म फीस के साथ 15 फ़रवरी तक करें आवेदन एएम नाथ, शिमला प्रदेश की चार लोकसभा सीटों के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पार्टी नेताओं,...
हिमाचल प्रदेश

शिमला नगर निगम के 7 वार्ड कैंसिल : 41 वार्डों को घटाकर दोबारा 34 किए सुक्खू सरकार ने

शिमला : नगर निगम चुनावों से पहले पूर्व की जयराम सरकार के दौरान बनाए गए 7 वार्डों को सुक्खू सरकार ने कैंसिल कर दिया है। सुक्खू सरकार ने फैसला बदलते हुए आदेश जारी कर...
Translate »
error: Content is protected !!