एक लाख रुपये का अंशदान रैडक्रॉस सोसाइटी को रि. प्रोफेसर धर्मपाल ने दिया

by
एएम नाथ।  हमीरपुर 03 जनवरी। गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद करने वाली जिला रैडक्रॉस सोसाइटी में आर्थिक अंशदान देने के लिए कई लोग आगे आ रहे हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर से रिटायर हुए संगीत के प्रोफेसर धर्मपाल ने भी जिला रैडक्रॉस सोसाइटी में एक लाख रुपये का अंशदान दिया है। 75 वर्षीय प्रोफेसर धर्मपाल कुठेड़ा क्षेत्र के गांव बागचौकी के रहने वाले हैं। उनका धन्यवाद करते हुए उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि रैडक्रॉस सोसाइटी हमेशा गरीब, असहाय एवं जरुरतमंद लोगों की मदद करती है। आम लोग इस सोसाइटी में अपनी नेक कमाई में से कुछ अंशदान करके ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बद्दी की बंकरमैन कंपनी ने दिल्ली में प्रदूषण कंट्रोल के लिए उपाय किए पेश

कंपनी के निदेशक सेवानिवृत मेजर जनरल डॉ. श्री पाल ने अपनी स्वदेशी टेक्नोलॉजी की पेश भारत के बड़े शहरों में प्रदूषण की समस्याओं के हल होने का किया दावा तारा, बद्दी :  देश की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन विभाग की 27वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में हमीरपुर वन सर्कल बना ओवरऑल चैंपियन

रामपुर में तीन दिवसीय प्रतियोगिता में प्रदेशभर के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा एएम नाथ। शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रामपुर में आयोजित हिमाचल प्रदेश वन विभाग की 27वीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

लघु बचत योजनाओं का करें प्रचार प्रसार : प्रकाश चंद करड़ 

एएम नाथ। चम्बा :  उपाध्यक्ष लघु बचत हिमाचल प्रदेश प्रकाश चंद करड़ की अध्यक्षता में आज उपायुक्त कार्यालय में लघु बचत के विषय पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त चंबा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

भाजपा देश में राष्ट्रहित में कार्य कर रही : विक्रम जरियाल

संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त और मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओ पर हुई चर्चा एएम नाथ। चम्बा :  भट्टियात विधानसभा के भाजपा मंडल मेल की बैठक मंगलवार को पूर्व विधायक एवं...
Translate »
error: Content is protected !!