एक्टिव केस फाइंडिंग मुहिम को बढ़ाने के दिए निर्देश : ज़िला में क्षय रोग उन्मूलन को लेकर समीक्षा आयोजित

by

एएम नाथ। चम्बा
उपायुक्त मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आज ज़िला में क्षय रोग उन्मूलन को लेकर ज़िला टीबी फॉर्म एवं ज़िला स्तरीय क्षय रोग उन्मूलन समिति बैठक का आयोजन किया गया।
उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा ज़िला में क्षय रोग के खात्मे के लिए उठाए जा रहे आवश्यक कदमों की समीक्षा करते हुए एक्टिव केस फाइंडिंग मुहिम को और अधिक बढ़ाए जाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ में उन्होंने यह निर्देश भी दिए कि विशेष कर हॉटस्पॉट वाले स्थानों को चिन्हित कर जांच प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाए।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को क्षय रोग उन्मूलन को लेकर आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों को जन सहभागिता के आधार पर आयोजित करने को कहा।
उपायुक्त ने क्षय रोगियों की आर्थिक एवं भावनात्मक सहायता के लिए निक्षय मित्र के रूप में सेवाएं प्रदान करने के लिए ज़िला अधिकारियों तथा समाज सेवकों का आह्वान भी किया। बैठक में कार्यवाही का संचालन ज़िला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी हरित पुरी ने किया।
उन्होंने बताया कि क्षय रोग से संबंधित जानकारी टोल फ्री हेल्पलाइन 1800116666 प्राप्त की जा सकती
है। उन्होंने ज़िला में विभाग द्वारा क्षय रोग उन्मूलन को लेकर किए जा रहे विभिन्न कार्यों का ब्यौरा भी रखा।
इस अवसर पर ज़िला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जालम भारद्वाज, पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से डॉ. शशिधर, डॉ. संजय कुमार , जिला परिषद सदस्य सीमा नरयाल उपस्थित

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ग्रिफ्तार : महिला कांस्टेबल के पास थार, वरना और ऑडी… ड्रग्स की काली कमाई से बनाई करोड़ों की कोठी

बठिंडा : बठिंडा में महिला पुलिस कर्मी ड्रग्स के साथ पकड़ी गई है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने महिला कर्मी को बुधवार को थार में नशे के साथ पकड़ा था। महिला पुलिस कर्मी अमनदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुक्खू सरकार लेगी 1300 करोड़ रुपये का ऋण

वित्त वर्ष में 1300 करोड़ का ऋण लेगी। 10 साल की अवधि के लिए यह ऋण लिया जाएगा। शनिवार को वित्त विभाग ने राजपत्र में इस बाबत अधिसूचना जारी की। विकासात्मक कार्यों पर खर्च...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने बाथू में घटनास्थल का किया निरीक्षण, घायलों से की मुलाकात

छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती, प्रो. राम कुमार तथा डीसी राघव शर्मा भी रहे साथ ऊना : उद्योग परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज बाथू आग हादसे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राहुल गांधी के साथ टाइटलर को देख आगबबूला हुई भाजपा…कहा- अब तो सारी हदें पार कर दीं

नई दिल्ली :स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने आ गए हैं। एक ओर जहां लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लालकिले पर आयोजित राष्ट्रीय ध्वजारोहण कार्यक्रम से नदारद रहे, वहीं कांग्रेस...
Translate »
error: Content is protected !!