एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी -10 साल पुराने राज से उठाया पर्दा : 2000 करोड़ के ड्रग्स केस से जुड़े आरोपों पर

by

नई दिल्ली   :  अभिनेत्री ममता कुलकर्णी 25 साल बाद भारत लौट आई हैं। साल 2000 में देश छोड़ने के बाद से वह काफी समय से सुर्खियों से दूर थीं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में उन्होंने 2000 करोड़ के ड्रग्स केस से जुड़े आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है।

‘करण अर्जुन’ और ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरने वाली ममता कुलकर्णी साल 2000 में भारत छोड़कर विदेश चली गई थीं। साल 2015 में उनका नाम 2000 करोड़ के ड्रग्स मामले में आया था, जिसके बाद से वह काफी चर्चा में रहीं। हालांकि, अब कोर्ट ने उन्हें सभी आरोपों से बरी कर दिया है। एक इंटरव्यू में ममता ने बताया कि वह 2014 में एक मीटिंग में शामिल हुई थीं, लेकिन उन्हें नहीं पता था कि उनके पति विक्की गोस्वामी किससे मिल रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि उनका ड्रग्स के कारोबार से कोई लेना-देना नहीं था।

ममता कुलकर्णी भारत इसलिए लौटी हैं क्योंकि वह महाकुंभ 2025 में शामिल होना चाहती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी वापसी का एलान किया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार

क्रप्शन केस : विजिलैंस द्वारा पूर्व कांग्रेसी मंत्री भारत भूषण आशु गिरफ्तार

चंडीगढ़: 22 अगस्त : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो भारत भूषण आशु को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूर्व कांग्रेसी मंत्री को लुधियाना में एक सैलून से गिरफ्तार किया गया। इस गिरफ्तारी के रिएक्शन में सांसद...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आमजन तक सुनिश्चित किया जाए ग्रामीण रोजगार, आवास और आजीविका योजनाओं का लाभ : ADC विनय कुमार*

एएम नाथ। धर्मशाला, 11 फरवरी: उपायुक्त कार्यालय में आज जिला में संचालित किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने की। बैठक में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां (चंबा) में एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ

एएम नाथ। चम्बा :  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करियां में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) का सात दिवसीय विशेष शिविर बड़े उत्साह के साथ आरंभ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य श्री सुरिंदर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने की वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामलों की समीक्षा :

शिमला, 28 सितम्बर – उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज यहां उपायुक्त कार्यालय के रोजना हॉल में वन संरक्षण अधिनियम 1980 के तहत जिला के मामलों की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग, वन,...
Translate »
error: Content is protected !!