एचआरटीसी के 87 रूटों को 573 आवेदन : सरकार ने 168 और रूटों को सरेंडर करने की अनुमति दे दी – 275 रूट पर नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें

by

रोहित भदसाली।  शिमला :   एचआरटीसी द्वारा सरेंडर किए गए रूटों को हासिल करने में निजी बस ऑपरेटर अच्छी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इनका काफी ज्यादा रूझान इसमें सामने आया है। प्राइवेट ऑपरेटरों ने सरेंडर रूटों के बारे में पूरी पड़ताल के बाद आवेदन किए हैं और सामने आया है कि 87 रूटों के लिए 573 लोगों के आवेदन आए हैं। इन रूटों को मई महीने में विज्ञापित किया था और अभी तक आवेदन लिए जा रहे हैं। इसके बाद भी अब सरकार ने 168 और रूटों को सरेंडर करने की अनुमति दे दी है, जिनको भी विज्ञापित कर दिया है।

मगर सोमवार से इनके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। पूर्व में एचआरटीसी ने ऐसे 107 रूटों को खुद के लिए अनवायबल माना था , मगर प्राइवेट ऑपरेटरों के लिए यह रूट फायदे के साबित होंगे। इन 107 रूटों में से 87 के लिए 573 आवेदन आ चुके हैं, जिनकी छंटनी की जा रही है और जरूरी औपचारिकताएं परिवहन विभाग पूरी कर रहा है। जल्दी ही इन रूटों को प्राइवेट ऑपरेटरों को सौंप दिया जाएगा, जिससे लोगों को वहां पर बसों की सुविधा मिले। 107 में से 20 रूट ऐसे हैं, जिनके लिए किसी ने अपनी दिलचस्पी नहीं दिखाई है।

कल से ऑनलाइन आवेदन शुरू :  सरकार ने 168 नए रूट विज्ञापित कर दिए हैं जिनको एचआरटीसी ने सरेंडर कर दिया है। इन रूटों पर सोमवार से ऑनलाइन आवेदनों का दौर शुरू हो जाएगा और देखना होगा कि इनमें कितने प्राइवेट ऑपरेटर दिलचस्पी दिखाते हैं। एचआरटीसी के अब तक कुल 275 बस रूट सरेंडर हो चुके हैं, जिनमें कुछ रूट घाटे के भी हैं।

275 रूट पर नहीं चलेंगी एचआरटीसी बसें :   बता दें कि एचआरटीसी को सामाजिक दायित्वों की पूर्ति में काफी ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है। निगम की आर्थिक हालत ठीक नहीं है लिहाजा वह खुद के लिए घाटे के रूट सरेंडर कर रहा है मगर प्राइवेट ऑपरेटरों के लिए यह रूट फायदेमंद हैं। ऐसे में अब तक एचआरटीसी 275 रूट सरेंडर कर चुका है, जहां पर एचआरटीसी की बसें नहीं जाएंगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

किसानों और बागवानों को सशक्त बनाने के लिए क्षेत्रीय वित्तीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित : कार्यशाला में किसानों -बागवानों को विभिन्न विभागीय योजनाओं से करवाया अवगत

उपायुक्त चंबा अपूर्व देवगन ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत एएम नाथ।  चंबा, 18 जनवरी :   किसानों और कृषि-उद्यमीयों की वित्तीय सहायता से सशक्तिकरण के उदेश्य से आज बचत भवन चंबा में ज़िला उद्यान विभाग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त. मुकेश रेपसवाल ने की विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा

एएम नाथ। चम्बा  :  उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने 9 दिसंबर को मंडे मीटिंग में विभिन्न विभागों से संबंधित कार्य प्रगति की समीक्षा के दौरान कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष बल देते हुए विकास कार्यों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बरामद की सवा 3 किलो हेरोइन

तरनतारन : पंजाब के तरनतारन जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने 3 किलो 236 ग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि जिले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सौतोली मां ही बन गई साली – पिता को पसंद आ गई बहू की बहन : मां बेटे ने की दोनों बहनों से की शादी

सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय पिता और उसके बेटे ने दो बहनों से शादी कर ली. इस घटना ने रिश्तों का एक जाल...
Translate »
error: Content is protected !!