एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत ऊना ज़िला में अभी तक 1250 से अधिक बच्चियों को लगी वैक्सीन

by
मिशन 4500’ के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं के टीकाकरण पर विशेष फोकस
रोहित जसवाल।  ऊना, 22 अगस्त. सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जिला ऊना में चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान को सकारात्मक गति मिल रही है। अभियान के तहत अब तक 1250 से अधिक पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण किया जा चुका है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षा विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से जिले के विभिन्न स्कूलों में विशेष टीकाकरण ड्राइव के साथ-साथ बालिकाओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों को एचपीवी संक्रमण, टीकाकरण तथा सर्वाइकल कैंसर से बचाव के संबंध में जागरूक किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊना डॉ. संजीव वर्मा ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के उद्देश्य से देशभर में एचपीवी टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं का टीकाकरण किया जा रहा है। इसी के तहत ऊना जिले में भी ये मुहिम प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाई जा रही है।
अभिभावकों से वैज्ञानिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील
डॉ. संजीव वर्मा ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन सुरक्षित एवं वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित टीका है और सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे किसी भी तरह की अफवाहों अथवा भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न दें और स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही प्रमाणिक एवं वैज्ञानिक जानकारी पर भरोसा करें।
उन्होंने बताया कि जिला ऊना में ‘मिशन 4500’ के तहत 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ शिक्षा विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, आईसीडीएस, सामाजिक संस्थाओं तथा अन्य संबंधित विभागों के बीच प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से अभियान को और गति प्रदान करते हुए अधिक से अधिक पात्र बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन की सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है।
वहीं, उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए अभिभावकों एवं आमजन की जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं के अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों का समय पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं और सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत (गैर कृषक) सभा समिति के वर्ष 2026 के कैलेंडर को किया जारी

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल प्रदेश सचिवालय कर्मचारी सहकारी ऋण एवं बचत (गैर कृषक) सभा समिति के वर्ष 2026 के कैलेंडर को जारी किया। इस अवसर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन

शिमला 11 मार्च – जिलाधीश शिमला एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूर्व सैनिकों तथा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

11 डीएसपी पदोन्नत होकर बने एएसपी

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में पदोन्नति से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए के एचपीएस कैडर के 11 डीएसपी (उप पुलिस अधीक्षक) अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रेप का हरियाणा भाजपा अध्यक्ष पर मामला दर्ज : सरकारी नौकरी का झांसा देकर बनाए संबंध, हरियाणवी सिंगर रॉकी मित्तल का नाम भी शामिल

चंडीगढ़ : हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडौली और फेमस सिंगर रॉकी मित्तल के लिए मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के कसौली थाना में उनके और सिंगर...
Translate »
error: Content is protected !!