एजीएम हरिश शर्मा को बचाने के लिए प्रबंध निदेशक पंकज सूद ने ताक पर रहे नियम : मुकेश शर्मा

by

जोगिंद्रा बैंक ने चुकाया RBI का ₹3.50 लाख दंड, गैर कानूनी तरीके से ‘प्रावधान’ बनाने का आरोप

एएम नाथ। शिमला : मुकेश कुमार शर्मा अधिवक्ता पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट चंडीगढ़ ने अपनी शिकायत में जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड, सोलन के प्रबंधन, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, चेयरमैन तथा निगरानी/नियामक संस्थाओं की भूमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अधिवक्ता शर्मा ने आरोप लगाया है कि कि RBI द्वारा लगाए गए मौद्रिक दंड को जानबूझ कर गैर कानूनी तरीके से लेखा-प्रावधान (प्रोविजनिंग) के माध्यम से समायोजित कर हरिश शर्मा एजीएम का व्यक्तिगत जवाबदेही से बचाव किया, जिससे नियामकीय कार्रवाई का निवारक प्रभाव निष्प्रभावी हुआ।
शिकायतों में प्रबंध निदेशक पंकज सूद, हरिश शर्मा एजीएम, कुलदीप सिंह, एजीएम, राम पाल एजीएम सहित वरिष्ठ अधिकारियों की भूमिकाओं पर प्रश्न उठाए गए हैं। दस्तावेज़ों के अनुसार, RBI ने धोखाधड़ी की रिपोर्टिंग में देरी सहित नियामकीय उल्लंघनों पर ₹3.50 लाख का मौद्रिक दंड लगाया था, जो बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 की धारा 47A(1)(c) सहपठित धारा 46(4)(i) एवं 56 के तहत लगाया गया बताया गया है।
मौद्रिक दंड एक पुष्ट एवं व्यक्तिगत देनदारी होने के बावजूद, बाद की वित्तीय अवधि में इसे प्रावधान (प्रोविजनिंग) के ज़रिये संस्थागत खातों में समाहित कर दिया गया, जबकि हरीश शर्मा एजीएम की व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय करने की दंड की वसूली प्रक्रिया जानबूझ कर शुरू नहीं की गई। अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा के अनुसार यह कदम प्रूडेंशियल नॉर्म्स, लेखा मानकों और नियामकीय निर्देशों की भावना के विपरीत प्रतीत होता है तथा जमाकर्ताओं/सार्वजनिक धन का उपयोग कर व्यक्तिगत चूकों की लागत जोगिंद्रा बैंक पर डालने जैसा है। अधिवक्ता शर्मा ने यह भी कहा है कि इस पूरे घटनाक्रम पर रजिस्ट्रार, सहकारी समितियाँ (RCS), शिमला की ओर से इस मामले में पूरी जानकारी होने के बावजूद भी पर्याप्त आपत्ति/कार्रवाई न होना नियामकीय निष्क्रियता एवं सांठगांठ की ओर संकेत करता है। वहीं नाबार्ड और आर बी आई की क्षेत्रीय निगरानी पर भी सवाल उठाए गए हैं। शिकायत में दावा किया गया है कि अतीत में ऐसे दंडों की वसूली संबंधित शाखा-स्तरीय अधिकारियों से की जाती रही, जबकि वर्तमान मामले में केवल हरीश शर्मा एजीएम को बचाने के लिए एकतरफा चयनात्मक नीति अपनाई गई।
दस्तावेज़ों के अनुसार, राम पाल (AGM) और कुलदीप सिंह (AGM) के विरुद्ध राज्य सतर्कता/पुलिस में पंजीकृत मामलों (जैसे FIR No. 45/2019, FIR No. 29/2023, तथा FIR No. 03/2025) का भी उल्लेख किया गया है, जिनकी जांच चल रही है। शिकायतकर्ता शर्मा का आरोप है कि इन पृष्ठभूमि तथ्यों के बावजूद भी हरीश शर्मा एजीएम के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक/वसूली कार्रवाई नहीं की गई।
कानूनी जानकारों के मुताबिक, यदि आरोपों की पुष्टि होती है तो मामला कर्तव्य-उल्लंघन, गलत अभिलेख/लेखा-प्रस्तुति, विश्वासभंग और षड्यंत्र जैसे पहलुओं तक जा सकता है। शिकायत में विजिलेंस जांच, व्यक्तिगत जवाबदेही तय करने, दंड राशि की वसूली जिम्मेदार अधिकारियों से करने, तथा आवश्यक होने पर आपराधिक संदर्भ भेजने की मांग की गई है।
अधिवक्ता मुकेश कुमार शर्मा ने केंद्रीय विजिलेंस नाबार्ड से प्रार्थना की है कि संबंधित अधिकारी हरीश शर्मा एजीएम, पंकज सूद, प्रबंध निदेशक, डायरेक्टर्स, चेयरमैन एवं रजिस्ट्रार कॉपरेटिव सोसाइटी, शिमला के संबंधित अधिकारीयों पर आपराधिक षड्यंत्र की धाराओं के अंतर्गत कार्रवाई की जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ग्राऊंड जीरो पर डटे रहे उपायुक्त, राहत कार्यों में होमगार्ड जवानों ने निभाई अहम भूमिका

एएम नाथ। मंडी, 29 जुलाई । मंगलवार तड़के मंडी शहर में हुई अत्यधिक वर्षा के कारण भूस्खलन व फ्लैश फ्लड की घटना के बाद राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन सहित आपदा प्रंबंधन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में 77 शिकायतें हुए प्राप्त, उप मुख्यमंत्री ने अधिकांश समस्याओं को मौके पर सुलझाया : सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में लोगों से सीधा संवाद करके किया जा रहा समस्याओं का समाधान – मुकेश अग्निहोत्री

सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के लाभार्थियों ने उप मुख्यमंत्री से स्थापित किया संवाद, लाभान्वित करने के लिए जताया आभार ऊना, 25 जनवरी- ऊना विधानसभा क्षेत्र के गाँव रायपुर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

विशेष बीज बुआई अभियान के अंतर्गत बधाह प्रजाति की कलमें रोपित : रजनीश महाजन

वन अग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में बधाह की 2500 कलमें रोपित वन मंडल डलहौजी की पर्यावरण संरक्षण को लेकर सार्थक पहल चंबा, 6 दिसंबर : वन मंडल डलहौजी के तत्वावधान में क्रियान्वित किया जा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उम्रकैद पिता को : शव नाले में फेंक दिया था एक साल की बेटी की हत्या कर

कुल्लू : एक साल की बेटी की हत्या कर शव सरवरी नाले में फेंकने वाले पिता को कुल्लू जिला एवं सत्र न्यायाधीश दविंदर कुमार की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई ।  उक्त फैसले...
Translate »
error: Content is protected !!