एन.आर.आई ने सांझी रसोई के लिए सौंपा 25 हजार का चैक

by

होशियारपुर:
जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से जरुरतमंद व बेघर लोगों को दोपहर का खाना मुहैया करवाने के लिए चलाए जा रहे सांझी रसोई प्रोजैक्ट के लिए प्रवासी भारतीय तरसेम मिन्हास की ओर से 25 हजार रुपए की मदद की गई है।
डिप्टी कमिश्नर व जिला रैड क्रास सोसायटी के प्रधान अपनीत रियात को आज यहां एक वैन्कूवर निवासी तरसेम मिन्हास की ओर से यह राशी हरि ओम मनोचा व राकेश सूद के द्वारा सौंपी गई। उन्होंने रैड क्रास सोसायटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सोसायटी की ओर से हमेशा मानवता की सेवा व भलाई कार्य किए जाते हैं जो कि जरुरतमंदों के लिए बेहद लाभप्रद साबित होते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने सांझी रसोई प्रोजैक्ट के लिए मदद करने व रैड क्रास सोसायटी के कार्यों के लिए आगे आने वाले लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी ओर से की मदद से कई जरुरतमंद परिवारों की मदद यकीनी बनाई जाती है। इस मौके पर जिला रैड क्रास सोसायटी के सचिव नरेश गुप्ता ने बताया कि मोहल्ला ईश नगर में सांझी रसोई प्रोजैक्ट सफलतापूर्व चलाया जा रहा है, जिसके माध्यम से रोजाना 200 से 250 के करीब जरुरतमंद व बेघर व्यक्तियों को दोपहर का खाना मुहैया करवाया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

24 आपराधिक तत्वों को किया गिरफ्तार : पंजाब पुलिस ने 134 बस अड्डों, 181 रेलवे स्टेशनों पर की विशेष जांच

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दृष्टिकोण के अनुसार पंजाब को एक सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चल रहे अभियान के बीच, पंजाब पुलिस ने मंगलवार को “ओपीएस ईगल-III” के नाम से राज्य भर...
article-image
पंजाब

सड़क पर आवारा पशु आने से गाडी खेत मे पलटी, चालक बाल बाल बचा

गढ़शंकर, 8 जुलाई : गढ़शंकर-बंगा रोड पर गुरुद्वारा मट साहिब के पास सड़क पर अचानक आवारा पशु आने के कारण टाटा 407 गाड़ी खेत मे पलट गई, इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह से...
article-image
पंजाब

भारतीय खाद्य निगम गढ़शंकर में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव हर्षोल्लास से मनाया

गढ़शंकर :  भारतीय खाद्य निगम गढ़शंकर में आजादी का 75वां अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसका आयोजन खाद्य निगम के प्रबंधक संजय कुमार तनेजा व स्टाफ द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य...
article-image
पंजाब

देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करना चाहती है केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार: सांसद मनीष तिवारी

मोरिंडा/रोपड़, 25 जनवरी: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने आरोप लगाया है कि केंद्र की भाजपा अगुवाई वाली सरकार देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर तानाशाही लाना...
Translate »
error: Content is protected !!