एनआरआई पंजाबियां नाल मिलनी ‘ समारोहों की शुरुआत 3 फरवरी से होगी : प्रवासी पंजाबियों के मसले एवं शिकायतों का निपटारा किया जाएगा

by

चंडीगढ़ :  मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने NRI पंजाबियों को बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने कहा कि प्रवासी पंजाबियों की समस्याओं और उनके मुद्दे को जल्द ही हल किए जाएंगे। पंजाब सरकार ने प्रवासी पंजाबियों के मसलों और शिकायतों को जल्द निपटाने के लिए ‘एनआरआई पंजाबियां नाल मिलनी’ नामक चार कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

राज्य के एनआरआई मामलों संबंधी मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने बताया कि एनआरआई पंजाबियां नाल मिलनी ‘ समारोहों की शुरुआत 3 फरवरी से होगी। पठानकोट, अमृतसर, गुरदासपुर और होशियापुर आदि जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबियों के मसले एवं शिकायतों का निपटारा किया जाएगा।

इन जिलों में हल किए जाएंगे समस्याएं :  कुलदीप धालीवाल ने बताया कि इसी तरह 9 फरवरी को एसबीएस नगर (नवांशहर) में एसबीएस नगर, रूपनगर, जालंधर, कपूरथला और एसएएस नगर (मोहाली) आदि जिलों, जबकि 16 फरवरी को संगरूर में संगरूर, पटियाला, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब, मालेरकोटला, बठिंडा, लुधियाना और मानसा आदि जिलों से संबंधित प्रवासी पंजाबियों के मसले हल किए जाएंगे।

व्हाट्सअप नंबर पर दर्ज करवा सकते हैं शिकायतें : उन्होंने बताया कि इसी तरह 22 फरवरी को फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, तरनतारन, मोगा और मुक्तसर साहिब आदि जिलों को कवर किया जाएगा। धालीवाल ने बताया कि प्रवासी पंजाबी 11 जनवरी से 30 जनवरी तक विभाग की वेबसाइट और व्हाट्सअप नंबर 90560-09884 पर अपनी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंद मिनट के 3 करोड़ लेता है ये सिंगर – कभी हिंदू से बन गया था मुस्लिम : अंबानी भी हैं इनके फैन, नाम दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

फिल्मों की कहानी लोगों को जितना बांधे रखती है उतना ही फिल्मों के गाने भी लोगों को कई बार सीट से चिपकाए रखते हैं. कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जो अपनी स्टोरी लाइन से...
article-image
पंजाब

बाबा जी दो गुता वालों की याद में धार्मिक कार्यक्रम 2 व 3 फरवरी को होगा : बाबा बाल किशन आनंद

लड़के व लड़कियों के लिए कुश्ती मुकाबले 31 जनवरी व 1 फरवरी को होंगे –  पहलवान हरजीत सिंह राय पुर डब्बा कैनेडा होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डेरा बाबा जी गुता वाले बैकुंठ धाम मेमोरियल चैरिटेबल...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शिव महापुराण का शिव योगी आश्रम कोकोवाल मजारी में आयोजन 19 फरवरी से 26 फरवरी तक

गढ़शंकर l शिव योगी आश्रम कोकोवाल मजारी में हर वर्ष की तरह महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शिव महापुराण का आयोजन 19 फरवरी से 26 फरवरी तक प्रतिदिन सुवह 11 वजे से 2 वजे...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय माहिरों ने क्षेत्र में भूकंप के कारणों, बचाव, चौकसी व तैयारी संबंधी करवाया परिचित

कंडी क्षेत्र से संबंधित जिलों के अधिकारियों ने बड़ी गिनती में की शिरकत होशियारपुर, 18 अक्टूबर:  डिविजनल कमिश्नर जालंधर डिविजन श्रीमती गुरप्रीत कौर सपरा ने कहा कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के कारण नहीं,...
Translate »
error: Content is protected !!