एबीवीपी द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद पर संगोष्ठियां करवाना सराहनीय कदम : तीक्ष्ण सूद

by

अध्यात्म ,करुणा , सेवा, एकता, समानता राष्ट्रवाद तथा महिला उत्थान के प्रेरणा के पुंज थे स्वामी विवेकानंद

होशियारपुर / दलजीत अजनोहा
एबीवीपी होशियारपुर ने *संत आरएनए गुरुकुल स्कूल* में स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरणादायक जीवन पर एक *संगोष्ठी* का आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता *श्री तीक्ष्ण सूद जी* तथा विशिष्ट अतिथि *श्री तरसेम काल गुप्ता जी, श्रीमती सविता ग्रोवर जी, श्रीमती रीना गोयल जी* और *रजत ठाकुर जी* उपस्थित रहे।

पूरी एबीवीपी होशियारपुर टीम ने सक्रिय भागीदारी की, जिसमें *अंकित कुंदरा जी, तारक शर्मा जी, दिव्यांश शर्मा जी, सरबजीत जी* और अन्य सदस्य शामिल रहे।

*श्री तीक्ष्ण सूद जी* ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं और उनके आधुनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को युवाओं तक पहुँचाने में एबीवीपी के प्रयासों की सराहना की। स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि स्वामी जी अध्यात्म ,करुणा , सेवा, एकता, समानता राष्ट्रवाद तथा महिला उत्थान के प्रेरणा पुंज थे। उन्होंने कहा कि स्वामी जी के दिखाए मार्ग पर चल कर हमारा देश जल्दी ही विकसित भारत का स्थान प्राप्त कर सकता हैं। श्री सूद के अतिरिक्त श्रीमती रीना गोयल ने भी स्वामी विवेकानंद के प्रेरणादायक प्रसंगों पर चर्चा की।

यह संगोष्ठी सभी उपस्थित जनों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी और युवाओं के विकास तथा सांस्कृतिक मूल्यों के प्रसार में एबीवीपी की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पोलियो वायरस से होने वाली गंभीर बीमारी से बचाता है ये टीका: डॉ. रघबीर

गढ़शंकर : स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पोस्सी के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में बच्चों के टीकाकरण कार्यक्रम में एफआईपीवी वैक्सीन की तीसरी खुराक शुरू की गयी। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भटियात में 300 लोगों ने भागकर बचाई जान …फटा बादलः भूस्खलन की जद में आए दो गांव

एएम नाथ। चम्बा : चंबा हिमाचल प्रदेश के भट्टीयात में बादल फटने से भारी नुकसान हुआ है। जानद्रोग पंचायत के भगसियार व डुलियार गांव में बादल फटने से खतरा पैदा हो गया है। भुख्सियर...
article-image
पंजाब

किराए के मकान में मिली महिला का शव : हत्या के बाद पति फरार…पुलिस कर रही तलाश

फगवाड़ा : फगवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. एक किराए के मकान में रहने वाली 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों...
article-image
पंजाब

चारों विधानसभा सीटों पर शाम 6 बजे तक 63 फीसदी हुई वोटिंग : डेरा बाबा नानक में गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के भाई और कांग्रेस उम्मीदवार के बेटे में बहसबाजी, अन्य तीनो सीटों पर वोटिंग हुई शांतिपूर्ण

चंडीगढ़ : पंजाब में आज 4 विधानसभा सीटों बरनाला, डेरा बाबा नानक, चब्बेवाल और गिद्दड़बाहा सीट पर उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में बंद हो गई। अब 23...
Translate »
error: Content is protected !!