एमसी ऊना में 43 लाभार्थियों को 10-10 हज़ार रूपये के लोन विभिन्न बैंकों से मुहैया करवाए : नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी

by

ट वेंडर्ज़ को आत्मनिर्भर बनाने में वरदान साबित हो रही पीएम स्वनिधि योजना -एडीसी
एमसी ऊना में मनाया गया प्रधानमंत्री स्वनिधि-स्वावलंबी महोत्सव
ऊना, 30 सितंबर: नगर परिषद ऊना में आज आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य पर प्रधानमंत्री स्वनिधि-स्वावलंबी रेहड़ी पटरी वालों का उत्सव मनाया गया। स्वनिधि-स्वावलंबी महोत्सव में अतिरिक्त उपायुक्त ऊना डाॅ अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
इस अवसर पर एडीसी ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री ने कोरोना जैसी भयंकर महामारी के दौर से गुजरने वाले लोगों को अपना कार्य पुनः स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतू प्रधानमंत्री स्वनिधि स्वावलंबी योजना का शुरू की थी। योजना के तहत देश में सड़क किनारे छोटा-मोटा कार्य करने वाले अनेकों लोगों को आसान शर्ताें पर लोन मुहैया करवाया जाता है तथा समय पर लोन का भुगतान करने पर ब्याज पर भी सब्सिडी दी जाती है। स्वनिधि योजना जिला के अनेंको स्ट्रीट वेंडर्ज़ को अपना व्यवसाय पुन संचालित करने और घर का गुज़र बसर करने हेतू वरदान सिद्ध हो रही है।
एडीसी ने बताया कि स्वनिधि योजना के तहत ऐसे व्यक्ति जो रोजमर्रा के समान बेचते या सेवाएं मुहैया करवाते हैं, किसी अस्थाई रूप से बने हुए स्टाॅल या गली में घूम-घूम कर अपनी सेवाएं देने वाले, फल, सब्जी, चाय पकोड़ा, अंडे, कपडे़, किताब, लेखन सामग्री बेचने वाले, नाई की दुकान, मोची, पान की दुकान व लाॅन्ड्री की सेवाएं देने वाले इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। योजना के तहत 10 हजार रूपये तक का पूंजी ऋण लाभार्थी को पहली किश्त के रूप में दिया जाता है। ऋण की अदायगी कर चुके लाभार्थियों को दूसरे चरण में 20 हजार रूपये तथा तीसरे चरण में 50 हजार रूपये तक लोन की सुविधा है। एडीसी ने बताया कि एक वर्ष में 12 किश्तों में ऋण अदायगी की सुविधा है तथा ऋण पर 7 प्रतिशत की दर से ब्याज सब्सिडी प्रदान करने का प्रावधान भी है।
इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्षा पुष्पा देवी ने कहा कि एमसी ऊना में 43 लाभार्थियों को 10-10 हज़ार रूपये के लोन विभिन्न बैंकों से मुहैया करवाए गए थंे, जिसमें से 20 लोगों ने लोन की समय पर अदायगी करकें दूसरे लोन के लिए आवेदन कर दिया है। इसके अलावा स्ट्रीट वेंडर्ज़ प्रकाश चंद और राज कुमार को डिजिटल माध्यम से लेन- देन करने के लिए तथा बैंक आॅफ बड़ौदा, पीएनबी, कैनरा व बैंक आॅफ इंडिया को स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्ज़ को लोन मुहैया करने के लिए सम्मानित किया गया।
उत्सव में पूर्वी कलामंच जलग्रां के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर पार्षद उर्मिला देवी, ममता कश्यप, कार्यकारी अधिकारी एमसी ऊना संदीप कुमार, सहायक अभियंता अश्वनी कुमार, कैप्टन चरणदास, सफाई निरीक्षक आशुतोष शर्मा, सफाई पर्यवेक्षक विजय कुमार, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन से सुशील कुमार, अभिषेक पठानिया, मनोज शर्मा, अंजू सोनी, वरूण ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय महाविद्यालय रे के बी.कॉम. प्रथम वर्ष का परिणाम शत-प्रतिशत; सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण

एएम नाथ । फतेहपुर 26 अगस्त : राजकीय महाविद्यालय रे ने एक बार फिर उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन करते हुए बी.कॉम. प्रथम वर्ष की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। 24 अगस्त को घोषित परीक्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हिम गौरव आई टी आई में भारत सरकार द्वारा दाखिला तिथि वढ़ाने से दाखिला लेने वालों की भीड़

ऊना : भारत सरकार व हिमाचल सरकार द्वारा संचलित क्रॉफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत हिम गौरव आई टी आई सन्तोषगढ़ में आई टी आई ट्रेडों में प्रवेश लेने की तिथि भारत सरकार ने 30...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के साथ पंजाब रजिमेंट का जवान गिरफ्तार, छुट्टी पर आया था घर

ऊना :  हिमाचल प्रदेश में लगातार चिट्टा के तस्कर पकड़े जा रहे हैं. अब आर्मी जवान को ऊना पुलिस ने चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और...
article-image
हिमाचल प्रदेश

31 दिसंबर को देर रात तक खुले रह सकेंगे शराब लाइसेंसी प्रतिष्ठान : नववर्ष के मद्देनज़र ऊना में स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति

रोहित जसवाल।  ऊना, 29 दिसंबर. नववर्ष 2026 के मद्देनज़र ऊना जिले के स्थानीय बाजारों में सेल लगाने की सशर्त अनुमति प्रदान की गई है, इसके अलावा 31 दिसंबर को शराब परोसने वाले लाइसेंसी प्रतिष्ठानों...
Translate »
error: Content is protected !!