एयरपोर्ट पर यात्रियों के हैंडबैग से 32 बोर के कारतूस बरामद , दो गिरफ्तार; पुलिस कर रही गहनता से जांच

by

बीते मंगलवार की शाम को सिविल एयरपोर्ट पर तैनात पुलिस पार्टी द्वारा यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही थी।  इसी दौरान बिक्रम सिंह पुत्र गुरदीप सिंह निवासी गुड़गांव (हरियाणा) और गुरविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी जमालगढ़ जिला फाजिल्का के हैंडबैग से 32 बोर के कारतूस बरामद हुआ।

‘स्क्रीनिंग में गोला-बारूद आता है या नहीं’ :  जिसके बाद एयरपोर्ट सुरक्षा कर्मियों ने दोनों को हिरासत में ले लिया। इस उपरांत थाना सदर बठिंडा की पुलिस को सूचित किया।  विर्क कलां के एयरपोर्ट पर तैनात हवलदार इंद्रजीत सिंह के बयानों के आधार पर थाना सदर बठिंडा की पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शक है कि दोनों लोग यह जांच कर रहे थे कि स्क्रीनिंग में गोला-बारूद आता है या नहीं।
काम मार्केट में काम करते हैं दोनों आरोपित :  पुलिस दोनों व्यक्तियों से गहन पूछताछ में जुटी है। डीएसपी बठिंडा देहाती हिना गुप्ता ने बताया कि दोनों व्यक्ति कार मार्केट में काम करते हैं।  उन्हें 26 नवंबर को शाम चार बजे दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन उससे पहले जब यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई तो एक के बैग में 32 बोर का एक कारतूस और दूसरे यात्री के हैंड बैग से 32 बोर पिस्टल के दो कारतूस मिले।
प्राथमिक पूछताछ के बाद किया गिरफ्तार :  उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है।
क्योंकि दोनों व्यक्ति प्राथमिक पूछताछ के दौरान कोई तसल्लीबख्श जवाब नहीं दे सके हैं। जिसके चलते ही उनके खिलाफ केस दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उससे पुछताछ जारी है, इसके पीछे के कारणों का पता लगा रही है। पुलिस टीम घटना के बाद एक्टिव हो गई। पुलिस ने गिरफ्तार कर अब उससे पूछताछ कर रही है। बैग में कारतूस लाने के पीछे क्या मंशा थी?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बीबीएमबी ऑक्सीजन प्लांट का दोबारा शुरू होना सभी की सांझी मेहनत का परिणाम: सांसद तिवारी

रोपड़: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने बीबीएमबी नंगल वर्कशॉप द्वारा करीब 11 सालों के बाद एक बार फिर से अपना ऑक्सीजन प्लांट चलाए जाने को लेकर खुशी...
article-image
पंजाब

महिला टीचर की बड़ी बेरहमी से हत्या : हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

तरनतारन : पंजाब में सरकारी स्कूल महिला टीचर की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला की हत्या करने वाला कोई और नहीं बल्कि उसका पति ही है। घटना तरनतारन के कस्बा खडूर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप केस : क्या डॉक्टर की मर्डर में है पूर्व प्रिंसिपल का हाथ? सीबीआई पूर्व प्रिंसिपल की कॉल डिटेल और चैट की कर रही पड़ताल

चंडीगढ़। सीबीआई की एक टीम रविवार को फिर से आरजी कर मेडिकल कॉलेज गयी। केंद्रीय जांच एजेंसी पिछले कुछ दिनों में आरजी कर में डॉक्टर की रेप कर हत्या के मामले में कई लोगों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के मंडी में 61 किलो पोस्त जब्त : पंजाब के 2 युवक गिरफ्तार

मंडी : प्रदेश में चल रहे एंटी-ड्रग अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है, मंडी जिला पुलिस ने आज मंडी जिले में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं और पंजाब के दो...
Translate »
error: Content is protected !!