एवरेस्ट विजेता रुचि ठाकुर को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित : एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की

by
एएम नाथ। शिमला : जिला मंडी की तहसील करसोग की निवासी रुचि ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज ओक ओवर में शिष्टाचार भेंट की। रुचि ठाकुर ने 21 मई, 2026 को माउंट एवरेस्ट पर फतेह हासिल की थी।
मुख्यमंत्री ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर रुचि ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सफलता युवा पीढ़ी को दृढ़ संकल्प और साहस के साथ उत्कृष्टता हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने रुचि ठाकुर को सम्मानित किया तथा उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए एक लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में अपनी असाधारण प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। उनकी उपलब्धियों से प्रदेश का नाम रोशन हो रहा है और वे समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पटवारी-कानूनगो को लगा बड़ा झटका : हिमाचल में राजस्व कर्मचारियों का हुआ स्टेट कैडर, अब पूरे प्रदेश में हो सकेगा ट्रांसफर

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को जिला कैडर से हटाकर स्टेट कैडर में शामिल कर दिया है। इसके तहत ड्राइवर, पटवारी, मिनिस्टिरियल स्टाफ,...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

देनोवाल खुर्द में युवक की रहस्यमयी स्थिति में मौत : नशे की ओवरडोज से मौत होने का संदेह

गढ़शंकर, 8 अक्तूबर : गढ़शंकर के निकटवर्ती  गांव देनोवाल खुर्द में आज एक युवक की रहस्य में स्थिति में शव मिला । लोगों ने गांव में स्थित गुगा जाहर पीर की जगह पर एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

तंबाकू के दुष्प्रभावों को लेकर जनसाधारण में जागरूकता के लिए कार्यशाला आयोजित : जागरूकता गतिविधियों के प्रभावी प्रचार-प्रसार में मीडिया की सहभागिता महत्वपूर्ण

ज़िला मुख्यालय स्तर पर कार्यरत प्रेस प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा चंबा, 20 सितंबर ज़िला को तंबाकू मुक्त बनाने को लेकर जारी मुहिम के तहत डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय टांडा के तत्वावधान में...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डॉ. नरेश कुमार भूम्बला ‘भारत रत्न सम्मान’ व ‘पद्म श्री सम्मान’ से सम्मानित : मानवाधिकार और समाज सेवा के लिए डॉ. नरेश कुमार भूम्बला को मिला सम्मान

गढ़शंकर (भारद्वाज) : सामाजिक सरोकारों और मानवाधिकारों के संरक्षण में अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव कंबाला के डॉ. नरेश कुमार भूम्बला को दिल्ली में आयोजित एक समागम में...
Translate »
error: Content is protected !!