एस.एस.पी ने कोविड के इस मुश्किल दौर में बेहतरीन सेवाएं देने वाले 7 पुलिस कर्मचारियों को किया सम्मानित

by

लोगों को कोविड-19 के खतरे से बचाने के  लिए 24 घंटे मुस्तैदी से काम रही है जिला पुलिस : नवजोत सिंह माहल
कोविड के फैलाव को रोकने के लिए जिला वासियों को सहयोग जरुरी
स्कूलों के अध्यापकों को पत्र लिखकर कोविड गाइडलाइन का पालन करने संबंधी आनलाइन सैशन लगाने के लिए कहा
होशियारपुर : एस.एस.पी नवजोत सिंह माहल ने कहा कि लोगों को कोविड-19 के खतरे से बचाने के लिए जिला पुलिस 24 घंटे मुस्तैदी से ड्यूटी कर रही है। उन्होंने कहा कि जिले के अधिकारी व कर्मचारी बिना थके दिन रात अपनी सेवाएं दे रहे हैं ताकि लोगों को इस महांमारी से बचाया जा सके। इस लिए जिला वासियों की भी जिम्मेदारी बनती है कि वे पुलिस को सहयोग करें। इस दौरान उन्होंने कोविड के मुश्किल दौर में बेहतरीन सेवाएं देने वाले 7 ए.एस.आईज व कांस्टेबलों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
एस.एस.पी ने सम्मानित होने वाले मुलाजिमों की हौंसला आफजाई करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में हमारी जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ जाती है, क्योंकि लोग हमपर विश्वास करते हैं। उन्होंने कहा कि वे अपनी टीम के हर व्यक्ति की प्रशंसा करना चाहते हैं क्योंकि सभी अनथक ड्यूटी के साथ-साथ अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर सख्ती करती है, इस लिए सभी प्रशासन की ओर से जारी गाइडलाइन का पूरी गंभीरता से पालन करें।
नवजोत सिंह माहल ने बताया कि उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी व स्कूलों के प्रिंसिपलों को पत्र लिखकर अध्यापकों को अपील करते हुए कहा कि वे एक आनलाइन सैशन कर विद्यार्थियों को कोविड-19 के प्रति जागरुक करें वहीं प्रशासन की ओर से लगाए गए कफ्र्यू आदेशों का पालन करने संबंधी अपने परिजनों को भी जागरुक करें ताकि वे अपने परिजनों को सरकार की ओर से लगाई गई पाबंदियों को पालन करने के लिए उत्साहित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गाँव की सरकार है ग्राम सभा : गढ़शंकर पहुंचा ग्राम सभा चेतना काफिला 

गढ़शंकर, 20 सितंबर: पंजाब भर के गांवों में लोगों के बीच ग्राम सभा के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ‘पिंड बचाओ पंजाब बचाओ’ द्वारा 2 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक ‘ग्राम...
article-image
पंजाब

स्टील फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी भीषण आग : सात महिलाएं झुलसीं;

लुधियाना :  दोराहा के नजदीक गांव विशनपुर स्थित बीबी लाल स्टील फैक्ट्री में शनिवार दोपहर धमाके के बाद आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान...
article-image
पंजाब

प्रधानमंत्री मोदी ने दी पंजाब को दो बड़ी सौगातें : फिरोजपुर PGI सैटेलाइट सेंटर की रखी आधारशिला

संगरूर/फिरोजपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब को दो बड़ी सौगातें दी हैं। पीएम राजकोट, गुजरात से वर्चुअल माध्‍यम से संगरूर में पीजीआई के 300 बिस्तरों वाले सैटेलाइट सेंटर को राष्ट्र को समर्पित किया।  साथ...
Translate »
error: Content is protected !!