एसएचओ समेत तीन पुलिस कर्मचारी निलंबित, शराब का सेवन करने के आरोप: एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने मंगलवार रात करीब 11 बजे नादौन पुलिस थाने का किया था औचक निरीक्षण

by

नादौन : नादौन के एसएचओ समेत तीन पुलिस कर्मचारियों को शराब का सेवन करने के आरोप में निलंबित किया गया है। निलंबित कर्मचारियों का हेडक्वार्टर हमीरपुर फिक्स कर उन्हें लाइन हाजिर किया है। एसपी डॉ. आकृति शर्मा ने मंगलवार रात करीब 11 बजे नादौन पुलिस थाना का औचक निरीक्षण किया। उलेखनीय है कि नादौन मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र है।
एसपी डॉ. आकृति शर्मा जब थाना पहुंचीं तो उस दौरान थाने का मुंशी और कुछ अन्य पुलिस कर्मचारी ही वहां मौजूद थे। जबकि, एसएचओ नादौन इंस्पेक्टर योगराज चंदेल, ऑनरेरी एएसआई बैसरी राम, मुख्य आरक्षी सतेंद्र कुमार तीनों कर्मचारी भोजन के बाद अपने निवास एवं बैरक में आराम करने जा चुके थे। डॉ. आकृति ने थाने पहुंच कर सभी कर्मचारियों को थाने में फॉलोऑन किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक को पुलिस कर्मचारियों के शराब के सेवन का शक हुआ तो उन्हींनो तीनों पुलिस कर्मचारियों का सिविल अस्पताल नादौन ले जाकर मेडिकल करवाया गया। प्रारंभिक जांच में नशे की पुष्टि होने पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों कर्मचारियों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया है। उलेखनीय है कि बीते वर्ष भी नादौन थाने के तत्कालीन एसएचओ इंस्पेक्टर नीरज राणा को वाहन में दुधारू पशुओं को ले जाने की एवज में रिश्वत लेने, विजिलेंस टीम पर जानलेवा हमला करने और नशे की खेप बरामद होने पर निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया था।
जबकि, उससे पूर्व एक भाजपा नेता के साथ भी एक अन्य एसएचओ का विवाद सुर्खियों में रह चुका है। अभी तक जो तीन इंस्पेक्टर नादौन थाना के प्रभारी रहे हैं, उनके यहां सेवारत रहते कुछ न कुछ विवाद रहा है। अब एसएचओ को निलंबित करने पर नादौन में एसएचओ का पद खाली हो गया है।
एसपी हमीरपुर डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया इस संबंध में विभागीय जांच बैठा दी गई है और कर्मियों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ठूँजा साल वाली पक्की नौकरी की गारंटी देकर नौकरियां छीनना है वोट चोरी : जयराम ठाकुर

युवाओं के सपने, प्रदेश के विकास पर ताला लगाने वाली सुक्खू सरकार वोट चोरी की मास्टर है कांग्रेस, हिमाचल में वोट चोरी कर बनाई सरकार एएम नाथ। हमीरपुर :  हमीरपुर से जारी बयान में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3000 अध्यापकों की बैचवाइज भर्ती की, तीन हजार की प्रक्रिया जारीः मुख्यमंत्री

सुधारों से प्रदेश की अर्थव्यवस्था सही दिशा में बढ़ रहीः मुख्यमंत्री भूरेश्वर मंदिर में मेले का किया शुभारंभ एएम नाथ। सिरमौर  : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज सिरमौर जिले के पच्छाद विधानसभा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS शिवानी मेहला बनीं लाहौल-स्पीति की नई एसपी : पूरा जिला चला रहीं महिला अधिकारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे चुनौतीपूर्ण और दुर्गम जिलों में से एक है लाहौल-स्पीति, जिसकी सुरक्षा अब हिमाचल सरकार ने ‘नारी शक्ति’ के हाथों में दी हुई है। प्रदेश सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ईडी पहुंचा जोगिंद्रा बैंक सोलन घोटाला : रविंदर कुमार, प्रबंधक पर वर्षों से रिकॉर्ड दबाने के आरोप

एएम नाथ। सोलन : जोगिंद्रा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड (जेसीसीबी) में वर्ष 2000 से अब तक ₹100 करोड़ से अधिक के कथित बैंकिंग घोटालों और धनशोधन के मामले में रविंदर कुमार, प्रबंधक का नाम...
Translate »
error: Content is protected !!