एसएसपी-11 ने डीसी-11 को हरा कर और सोनालीका-11 ने कारपोरेशन-11 को हराकर जीता अपना अपना पहला मैच

by
जागरूक पंजाब शहीद भगत सिंह यादगारी प्रीमियम क्रिकेट लीग शुरु
होशियारपुर /दलजीत अजनोहा  :  जिला क्रिकेट एसोसिएशन होशियारपुर तथा पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन मोहाली के सहयोग से करवाई जा रही जागरूक पंजाब शहीद भगत सिंह यादगारी प्रीमियम क्रिकेट लीग का शुभारंभ एचडीसीए की रेलवे मंडी स्थित क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। इस मौके पर सांसद डा. राज कुमार, विधायक ब्रमशंकर जिम्पा व विधायक डा. इशांक ने विशेष तौर से पहुंचकर लीग का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों को बधाई दी। इस संबंधी जानकारी देते हुए एचडीसीए सचिव डा. रमन घई ने बताया कि इस लीग में पांच टीमें (डीसी-11, एसएसपी-11, आईएमए-11, कारपोरेशन-11 व सोनालीका-11) भाग ले रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले मैच के प्रारंभ से पहले जिलाधीश कोमल मित्तल ने उपस्थित टीम सदस्यों और आए हुए गणमान्यों एवं दर्शकों को नशों के खिलाफ शपथ ग्रहण करवाई। डा. घई ने बताया कि पहला मैच डीसी-11 व एसएसपी-11 के बीच खेला गया। जिसमें टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसपी-11 ने निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। 171 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी डीसी-11 टीम 20 ओवरों में 140 रन ही बना पाई। इस प्रकार एसएसपी-11 ने पहला मैच जीत लिया। दूसरा मैच कारपोरेशन-11 व सोनालीका के बीच खेला गया। जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनालीका की टीम ने 20 ओवरों में 189 रन बनाए। 190 रन का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी कारपोरेशन की टीम 119 रन ही बना पाई। विशाल पटियाल मैन आफ दा मैच दिया गया।
डा. घई ने बताया कि इस मौके पर एचडीसीए अध्यक्ष डा. दलजीत खेला की अगुवाई में एसोसिएशन की तरफ से मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मेयर सुरिंदर कुमार, जिलाधीश कोमल मित्तल के पति जिलाधीश जालंधर हिमांशू अग्रवाल, एसएसपी सुरेन्द्र लांबा, निगम कमिशनर डा. अमनदीप कौर, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी, डिप्टी मेयर रणजीता चौधरी, एडीसी (डी) निकास कुमार, एसपी (एच) मनोज कुमार, एसपी (डी) सरबजीत बाहिया, जुलाइंट कमिशनर संदीप तिवाड़ी, फारेस्ट कंजरवेटर संजीव तिवाड़ी, डीएसपी चब्बेवाल सुखविंदर, डीएसपी गढ़शंकर जसप्रीत, एसएचओ सिटी ऊषा रानी, एसएचओ दसूहा प्रभजोत, एसएचओ माडल टाउन प्रमोद, जीएम इंडस्ट्री अरुण, एसडीएम पंकज बंसल, एचडीसीए की तरफ से विवेक साहनी, डा. पंकज शिव, ठाकुर जोगराज, मनोज ओहरी, साहिल बहल, डा. राज कुमार सैनी, कुलवीर ठाकुर, जतिंदर सूद, सुभाष शर्मा, सतप्रीत सिंह साबी, जिला कोच दविंदर कल्याण, कोच दलजीत, जिला ट्रेनर कुलदीप धामी, दलजीत धीमान, मदन सिंह डडवाल, दिनेश शर्मा रिंका, सोढी राम सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। इस दौरान टूर्नामैंट कमेटी के सदस्यों ने मैच स्कोर आन लाइन करने की भूमिका निभाई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

बटाला में दुकान के बाहर गोलीबारी : दो की मौत, क्षेत्र में फैली सनसनी

बटाला। पंजाब के बटाला शहर के समाध रोड पर एक जूते की दुकान के बाहर गोलीबारी की घटना में दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हुए। यह घटना स्थानीय लोगों...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

100 किलो से ज्यादा मांस हिमाचल रोडवेज की बस में लाया जा रहा था : मांस भैंस का था और सेक्टर 25 एवं मनीमाजरा में ले जाया जा रहा था

चंडीगढ़ : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और उत्तराखंड के रुड़की से चंडीगढ़ में 100 किलो से ज्यादा मांस हिमाचल रोडवेज की बस में लाया जा रहा था। इसकी सूचना मिली तो चंडीगढ़ पुलिस ने...
article-image
पंजाब

Every Punjabi Must Become a

Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 2 : Punjab’s Minister for School Education, Higher Education, and Public Relations, Harjot Singh Bains, stated that every Punjabi must become a warrior in the fight against drugs to realize...
article-image
पंजाब

घागों गुरू की 23 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत : मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस बता रही है संदिग्ध मामला

गढ़शंकर-01 अक्तूबर ;  पुलिस थाना गढ़शंकर अंतर्गत गांव  घागों गुरू की एक युवती की देर शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई । मृतका युवती के पिता ने दो मोटरसाइकिल दुआरा युवती से पर्स...
Translate »
error: Content is protected !!