एसएसपी मनिंदर सिंह को सरकार ने किया निलंबित

by

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अमृतसर (ग्रामीण) के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनिंदर सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई गैंगस्टर गतिविधियों में वृद्धि को प्रभावी ढंग से रोकने में विफलता और संगठित अपराध से निपटने में कथित लापरवाही के कारण की गई है।

पंजाब डीपीआर द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, ‘मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई में विफलता के लिए अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी को निलंबित किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि गैंगस्टरों के खिलाफ कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इस निलंबन को लेकर लिखा, ‘मान सरकार का बड़ा एक्शन। अमृतसर ग्रामीण के एसएसपी मनिंदर सिंह को अपराधियों के प्रति नरमी बरतने के कारण निलंबित किया गया है। कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।’

आईपीएस मनिंदर सिंह 2019 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने अमृतसर शहरी पुलिस कमिश्नरेट में सहायक पुलिस आयुक्त के रूप में कार्य किया था, और इसके बाद तरनतारन जिले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में भी अपनी सेवाएं दी थीं। इसके अतिरिक्त, उन्हें पंजाब के राज्यपाल का सहायक पुलिस उपाधीक्षक (एडीसी) भी नियुक्त किया गया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

203 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने छुड़वाया : ब्लाक तलवाड़ा के गांव भंबोताड़ में सरकारी पंचायती जमीन से छुड़वाया अवैध कब्जा

तलवाड़ा (राकेश शर्मा), 15 नवंबर: पंजाब के ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने आज जिले के ब्लाक तलवाड़ा के गांव भंबोताड़ में 203 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़वाया। इस...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बार-बार बादल फटने की जांच शुरू : दिल्ली से पहुंची केंद्रीय टीम ने राजस्व सचिव के साथ की मीटिंग

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं की बढ़ती घटनाओं का पता लगाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गठित बहु-क्षेत्रीय केंद्रीय टीम के साथ शिमला में अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व केके पंत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोलन बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे से रैगिंग, श्री अकाल तख्त साहिब सख्त; प्रिंसिपल बदलने के निर्देश

जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने स्कूल प्रशासन पर उठाए सवाल, प्रिंसिपल बदलने के निर्देश सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के एक बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के साथ कथित रैगिंग का मामला...
article-image
पंजाब

गाली देते नजर आए नेता जी -आप विधायक रणबीर सिंह की किसानों से हुई बहस : वीडियो वायरल

फरीदकोट  :  आम आदमी पार्टी  एक नए विवाद में घिरती नज़र आ रही है।  फरीदकोट के आप विधायक रणबीर सिंह का किसानों को गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो...
Translate »
error: Content is protected !!