एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में उर्दू अनुवादक को मिलेगा बैठने का स्थान, इच्छुक अभ्यर्थी करें आवेदन

by
धर्मशाला, 26 जुलाई। एसडीएम धर्मशाला धर्मेश रमोत्रा ने बताया कि आम जन की सहूलियत के लिए एसडीएम कार्यालय धर्मशाला में उर्दू अनुवादक को बैठने के लिए स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त, 2023 शाम 4 बजे तक अपना आवेदन एसडीएम धर्मशाला कार्यालय के कमरा नम्बर 615 में अपनी योग्यता प्रमाण सहित जमा करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि उर्दू अनुवादक उर्दू पढ़ने, लिखने और अनुवाद में पूर्णतः निपुण होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि उर्दू अनुवादक को परिसर में बैठने के लिए प्रदान की जाने वाली जगह का किराया 500 रूपये प्रति माह निर्धारित किया गया है, जिसका वहन अनुवादक को स्वयं करना होगा। उन्होंने बताया कि अनुवादक द्वारा उर्दू का अनुवाद करने और सत्यापित एक प्रतिलिपि के लिए 50 रूपये शुल्क निर्धारित किया गया है, जिसे अनुवादक सीधे अनुवाद करवाने वाले व्यक्ति से लेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

चिट्टे के तस्करों को महिला मंडल की सख्त चेतावनी : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय

लाहौल स्पीति  : हिमाचल प्रदेश में बढ़ते नशे के खिलाफ अब महिलाएं भी सक्रिय हो गई हैं। खासकर चिट्टे के सेवन और युवाओं की मौतों को लेकर महिला मंडल अब अपने क्षेत्र में नशे...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बरसात के दौरान शिकारी देवी मन्दिंर व कामरूनाग जाने से करें परहेज पर

गोहर (मंडी )  18 जुलाई : बरसात के मौसम के दौरान भारी बारिश के दौरान होने वाली प्राकृतिक आपदा व मौसम विभाग द्वारा आगामी दो-तीन दिनों तक मंडी जिले के कई स्थानों पर वर्षा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  वाहनों के आवागमन नियंत्रित को लेकर जारी की अधिसूचना 

एएम नाथ। चंबा :   ज़िला दंडाधिकारी मुकेश रेपसवाल ने  जनसाधारण की सुविधा और सुरक्षा के लिए चंबा शहर-नगर परिषद क्षेत्र  के तहत वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने के लिए पूर्व में जारी  आदेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्ल्ड बैंक द्वारा भेजे गए पैसे कंपनी को क्यों नहीं मिले, कहां गए : जयराम ठाकुर

कैसे समय पर पूरा होगा प्रोजेक्ट, कौन है इस लापरवाही का जिम्मेदार, नशे से हो रही मौतें प्रदेश सरकार की नशे के खिलाफ लड़ाई की खोल रही है कलई संजौली में नेता प्रतिपक्ष ने...
Translate »
error: Content is protected !!