एसडीएम को निर्देश उपमंडल स्तर पर नियमित तौर पर करें समीक्षा : लंबित राजस्व मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करें: डीसी

by
संयुक्त कार्यालयों तथा पटवार सर्किलों की स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी, भूमिहीनों के लिए मकान निर्माण को जल्द उपलब्ध करवाएं भूमि
एएम नाथ।  धर्मशाला, 20 नवंबर: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने जिले में राजस्व से संबंधी लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। उपायुक्त कार्यालय धर्मशाला में बुधवार को जिला कांगड़ा के राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि राजस्व कार्यों के निपटान के लिए सभी उपमंडलाधिकारियों के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि किसी भी स्तर पर मामले लंबित नहीं रहें।
*सप्ताहवार एवं दैनिक आधार पर हो निपटान*
उपायुक्त ने कहा कि राजस्व मामले आम जनमानस से जुड़े होने के कारण उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों को प्रभावित करतें हैं। उन्होंने कहा कि तकसीम, इन्तकाल, निशानदेही जैसे अनेक राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लोगों को प्रतिदिन राजस्व अधिकारियों से मिलना पड़ता है। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आम आदमी को राजस्व सम्बन्धित मामलों में जल्द राहत प्रदान करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को भूमि से सम्बन्धित विषयों को सप्ताहवार एवं दैनिक आधार पर निपटाने करने की कोशिश करनी चाहिए।
*उपमंडल स्तर पर भी हों बैठकें*
हेमराज बैरवा ने जिला भर से आए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) से कहा कि प्रत्येक एसडीएम सम्बन्धित उपमंडल में हर माह अधीनस्थ अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक करें ताकि लम्बित मामलों को शीघ्रता से निपटाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को तय समय पर पूरा करना चाहिए ताकि लोगों के राजस्व सम्बन्धित मामलों का त्वरित निपटान हो सके। उन्होंने कहा कि इससे जहां अधिकारियों की कार्यकुशलता बढ़ेगी, वहीं कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी।
*आरएमएस पोर्टल पर अपडेट करें डाटा*
डीसी ने कहा कि राजस्व अधिकारी राजस्व मामलों को निरंतरता के साथ निपटाने में व्यक्तिगत रूप से गंभीरतापूर्वक प्रयास करें। उन्होंने कहा कि सभी तहसीलदार, नायब तहसीलदार आरएमएस पोर्टल पर डाटा अपडेट करें। उन्होंने कहा कि ई-समाधान के माध्यम से प्राप्त शिकायतों को निपटाने के लिए गंभीरता से प्रयास किये जाएं। उन्होंने कहा कि इसके लिए उपमंडल स्तर पर ही नियमित तौर पर मीटिंग आयोजित की जाएं।
*स्वामित्व योजना की प्रगति पर विस्तार से हुई चर्चा*
स्वामित्व योजना का उद्देश्य गांव में बसे हुए ग्रामीण परिवारों के मालिकों को अधिकारों के रिकॉर्ड के रूप में संपत्ति कार्ड प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना में विविध पहलुओं को शामिल किया गया है. इनमें संपत्तियों के मुद्रीकरण को सुगम बनाना और बैंक ऋणों को सक्षम बनाना तथा संपत्ति संबंधी विवादों को कम करने में सहायक सिद्व होगी। स्वामित्व योजना के सुचारू कार्यान्वयन के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
*संयुक्त कार्यालयों स्टेट्स रिपोर्ट भी मांगी*
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने संयुक्त कार्यालय भवनों मुल्थान, बैजनाथ, प्रागपुर, हरिपुर, इंदौरा, फतेहपुर की कार्यों की प्रगति बारे भी विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ भूमिहीनों के लिए दो बिस्बा, तीन बिस्बा जमीन उपलब्ध करवाने की रिपोर्ट भी उपमंडलाधिकारियों को मांगी तथा इन मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस अवसर पर एडीसी विनय कुमार, एडीएम डा हरीश गज्जू तथा उपमंडलाधिकारियों सहित राजस्व विभाग के विभिन्न अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

14 साल के लड़के ने की 40 साल की महिला से रेप की कोशिश, 5 दिन बाद मौत

एएम नाथ । हमीरपुर :नहमीरपुर के निकट एक गांव में 14 वर्षीय लड़के द्वारा बलात्कार का प्रयास किए जाने की घटना का विरोध करने पर घायल हुई 40 वर्षीय एक विवाहित महिला की घटना...
article-image
पंजाब

पंजाब सफ़ाई कर्मचारी आयोग ने सफ़ाई कर्मचारियों के लिए डी.सी. रेट पर वेतन और अन्य सहूलतें यकीनी बनाईं

चेयरमैन द्वारा साईंटिफिक सिक्यूरिटी मैनेजमेंट सर्विस प्राईवेट लिमटिड को कार्यवाही रिपोर्ट आयोग को भेजने के निर्देश चंडीगढ़, 9 सितम्बरः पंजाब राज सफ़ाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन श्री गेजा राम वाल्मीकि ने पटियाला के सरकारी...
article-image
पंजाब

चोरों ने मजारी में मोंटी के दरवाजा तोड़ कर घर में घुस कर ढाई लाख कैश व करीव बारह तोले सोने के गहणे चुराए

गढ़शंकर। गांव मजारी में सैनिक के घर से चोरों ने ममटी की दरवाजा तोड़ कर घर में पड़े ढाई लाख की नकदी व करीव दस बारह तोले से ज्यादा सोने के गहणों के ईलावा...
article-image
पंजाब

भरत मिलाप और भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ संपन्न हुआ उत्तर भारत का प्रसिद्ध दशहरा महोत्सव

श्री राम लीला कमेटी के प्रधान गोपी चंद कपूर सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने किया सहयोगियों एवं गणमान्यों का सम्मान होशियारपुर : दलजीत  अजनोहा –  श्री राम लीला कमेटी की तरफ से करवाए जा...
Translate »
error: Content is protected !!