एसपी गांधी ने सुधीर शर्मा पर दायर किया मानहानि का केस : सुधीर शर्मा ने एसपी शिमला की ओर से लगाए सभी आरोपों को बताया बेबुनियाद

by
विमल नेगी मामले में 21 मई को हाईकोर्ट की कार्यवाही के वीडियो क्लिप को कथित रूप से वायरल करने पर एसपी संजीव गांधी ने विधायक सुधीर शर्मा के खिलाफ मानहानि का मुकद्दमा दायर किया है।
             संजीव गांधी ने कहा, यह एक दुर्भाग्यपूर्ण साजिश है, जिसका उद्देश्य जनता की नजरों में उनकी ईमानदारी छवि को धूमिल करना है। कोर्ट में 21 मई को की गई उनकी पेशी के वीडियो क्लिप को जानबूझकर नकारात्मक रूप में प्रस्तुत किया गया।
                  एसपी ने कहा कि शिमला पुलिस ने सुधीर शर्मा और अन्य के खिलाफ विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में जांच कर रहे हैं। जांच में सामने आया है कि सुधीर शर्मा खरीद-फरोख्त मामले के मास्टरमाइड रहे हैं। ऐसा लगता है कि सुधीर शर्मा, इस जांच के दबाव को महसूस करते हुए।  उनकी सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए कोर्ट की अनुमति के बिना यह वीडियो प्रसारित कर बैठे।
उधर, विधायक सुधीर शर्मा ने एसपी शिमला को नोटिस भेजा है। उन्होंने एसपी शिमला की ओर से पत्रकार वार्ता में उनपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे फिर बंद : शालानाला फोरलेन पर भूस्खलन

एएम नाथ।  मंडी / कुल्लू  : चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे मंडी-कुल्लू मार्ग पर रविवार शाम लगभग 6 बजे थलोट से पीछे शालानाला के पास पहाड़ से बड़ा लैंड स्लाइड हो गया। उस जगह पर फोरलेन...
हिमाचल प्रदेश

गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट के लिए जिला ऊना में तिथियां निर्धारित : हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत 4 जुलाई तथा 19 जुलाई को गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट

ऊना, 3 जुलाई – जिला ऊना में गाड़ियों की पासिंग व ड्राईविंग टेस्ट की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए आरटीओ राजेश कौशल ने बताया कि हरोली विधानसभा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की सिरिंज से युवाओं में बढ़ते एचआईवी मामले चिंता का विषय : डीसी सुमित खिमटा ने दिए नाहन में फरवरी तक एआरटी केन्द्र शुरू करनेे के आदेश

नाहन 22 दिसम्बर :  एड्स एक जानलेवा गंभीर बीमारी है जिसकी रोकथाम नितांत जरूरी है। यह बात उपायुक्त सुमित खिमटा ने जिला एड्स नियंत्रण समिति तथा क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम समिति की बैठक की अध्यक्षता...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल को बड़ी मदद : राजीव बिंदल

एएम नाथ । शिमला । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के माध्यम से केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को बड़ी राहत और मजबूत आधारभूत...
Translate »
error: Content is protected !!