ऐतिहासिक चम्बा चौगान में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

by

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) के उपलक्षय में जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल कि अध्यक्षता में किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि हिमाचल दिवस समारोह का आयोजन ऐतिहासिक चम्बा चौगान में किया जाएगा।
उपायुक्त ने बताया कि 15 अप्रैल को प्रातः 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चम्बा, डाइट तथा स्थानीय विद्यालयों के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। इसके अतिरिक्त पुलिस बल के जवान एवं विद्यालयों के एनसीसी कैडेट परेड में भाग लेंगे।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करना सुनिश्चित बनाएं। उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
बैठक में पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मैहरा, सहायक आयुक्त मनमोहन सिंह, उपमंडलाधिकारी (ना) चम्बा प्रियांशु खाती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

खाली हाथ लौटी पुलिस : डीआईजी डा. एस भूपति के नेतृत्व तीन सौ पुलिस कर्मवारियों ने चलाया चार घंटे बसती सैसियां में सर्च अपरेशन

गढ़शंकर। गांव बसती सैसियां में डीआईजी डा. एस भूपति के नेतृत्व में तीन सौ पुलिस अधिकारयिों व कर्मचारियों में नशे के खिलाफ चलाए अभियान के तहत अचानक पहुंच कर सर्च अपरेशन चलाया। हालांकि पुलिस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को चरणबद्ध तरीके से प्रतिमाह 1500 रुपए सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल

अप्पर नगेहड़ में सामुदायिक भवन लोगों को समर्पित बैजनाथ, 15 जून :-. मुख्य संसदीय सचिव, कृषि, पशु पालन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, किशोरी लाल ने वीरवार को बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में नाबालिग से दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

एएम नाथ। शिमला  :   शिमला में नाबालिग लड़कियों के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। जिले में दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पुलिस ने बच्ची की मां की शिकायत के आधार पर मामला...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दु:खद: कोलडैम जलाशय में गिरा वाहन, दो युवकों की मौत

एएम नाथ। मंडी : पुलिस थाना सुंदरनगर के तहत पुलिस चौकी सलापड़ के क्षेत्र में निर्माणाधीन सलापड़-तत्तापानी मार्ग पर मुनाली खड्ड के समीप एक दर्दनाक हादसा पेश आया। यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर कोलडैम...
Translate »
error: Content is protected !!