ऑडिशन के दूसरे दिन चंबा, कुल्लू, ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर जिलों से पहुंचे कलाकार

by
एएम नाथ। मंडी, 20 फरवरी।  अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी-2025 की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देने तथा वॉयस ऑफ शिवरात्रि के लिए आयोजित ऑडिशन के दूसरे दिन चंबा, कुल्लू, ऊना, कांगड़ा, हमीरपुर, बिलासपुर जिलों के अलावा पंजाब के लुधियाना से कलाकार पहुंचे। ऑडिशन के दूसरे दिन वीरवार को पड्डल मैदान स्थित टेनिस हाल में 50 कलाकारों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। निर्णायक मंडल के समक्ष इन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।
उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को 60 कलाकारों को ऑडिशन के लिए बुलाया गया था। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी तक बुलाए जाने वाले कलाकारों के नाम डीसी मंडी के फेसबुक पेज पर अपलोड कर दिए गए हैं तथा कलाकारों के मोबाईल नम्बर पर भी संदेश के माध्यम से सूचित कर दिया गया है।
रोहित राठौर ने बताया कि ऑडिशन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को ही वॉयस ऑफ शिवरात्रि में भाग लेने का मौका मिलेगा।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ : 42 स्कूलों की 300 छात्राएं हॉकी, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, ताई कमांडों,जुडो तथा बॉक्सिंग इत्यादि में अपने अपने जौहर दिखाएंगीं

शाहपुर, 29 सितम्बर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने रैत में छात्राओं की जिला स्तरीय अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें जिलाभर के 42 स्कूलों की 300 छात्राएं हॉकी, हैंडबॉल, वेटलिफ्टिंग, बास्केटबॉल, ताई...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नादौन में एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप 3 से, डीसी ने की तैयारियों की समीक्षा

नादौन 18 अक्तूबर। जिला हमीरपुर के ऐतिहासिक कस्बे नादौन में 3, 4 और 5 नवंबर को एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की मैराथन स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। जिला प्रशासन, पर्यटन विभाग और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

रोहतांग के समीप ऑल्टो कार खाई में गिरी चार की मौके पर ही मौत,

एक घायल की हालत गंभीर एएम नाथ। मनाली (कुल्लू) :रोहतांग सड़क मार्ग पर राहनीनाला के समीप एक ऑल्टो कार नंबर HP 01 K-7850 गहरी खाई में गिरने से चार लोगों की मौके पर ही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सफलता की कहानी : अक्षत ऊर्जा दिखा रही स्वरोजगार का नया उजाला

एएम नाथ।  सरकाघाट, 27 नवंबर : सरकाघाट के जंन्धरू खुर्द में शेर-ए-पंजाब सोलर प्लांट से हो रही लाखों की आमदनी  अक्षय ऊर्जा से विद्युत उत्पादन के सफल प्रयास स्वरोजगार का नया उजाला लेकर आए...
Translate »
error: Content is protected !!