ऑनलाइन पढ़ाई हेतू जिला पुस्तकालय में उपलब्ध होगी वाई-फाई सुविधा – DC जतिन लाल

by
ऊना 19 फरवरी – उपायुक्त जतिन लाल ने जिला पुस्तकालय ऊना का निरीक्षण कर पुस्तकालय की हालत व सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने खंड विकास अधिकारी ऊना को निर्देश दिए कि पुस्तकालय भवन के मुरम्मत संबंधी कार्य को तुरंत पूरा किया जाए। इसके अलावा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की पुस्तकालय परिसर
में पीने के शुद्ध पानी की व्यवस्था की जाए तथा इसके लिए एक आरओ प्यूरीफायर स्थापित किया जाए। उपायुक्त ऊना ने कहा कि अतिशीघ्र जिला पुस्तकालय में वाई-फाई इंटरनेट सुविधा भी प्रदान की जाएगी ताकि पुस्तकालय में आने वाले पाठकों को आनलाइन अध्ययन के दौरान कनेक्टिविटी की समस्या का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर एसी टू डीसी ऊना वरिंदर कुमार, खंड विकास अधिकारी ऊना के एल वर्मा, अधिशाषी अभियंता राकेश कुमार कनिष्ठ अभियंता अरुण कुमार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारियों भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज को सशक्त बनाने से पहले बेटी बने सशक्त : स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी नर्सिंग कॉलेज ककीरा में किया गया जागरूकता शिविर का आयोजन

मासिक धर्म के दौरान रखे साफ सफाई का ध्यान एएम नाथ। चम्बा :  महिला एवं बाल विकास विभाग चम्बा की ओर से मिशन शक्ति के तहत सोमवार को स्वामी श्री राजेश्वरा नंद हरिगिरी अस्पताल...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

समाज सेवा और जनहित कार्यों के लिए पुनीत महाजन को किया जाएगा सम्मानित

चंडीगढ़ : सीटीयू स्टाफ एवं विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने जनहित एवं समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले पुनीत महाजन के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। हमारे कहने पर सीटीयू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिमला में फोरलेन टनल से फिर नुकसान : चलौंठी में दरारें आने से खाली करवाए घर, मचा हड़कंप

नुकसान का आकलन करेगी जिला प्रशासन की कमेटी एएम नाथ। शिमला : राजधानी शिमला के चलौंठी क्षेत्र में फोरलेन परियोजना के तहत बन रही टनल एक बार फिर नुकसान की वजह बन गई है।...
हिमाचल प्रदेश

ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम के तहत 206 लाभार्थियों को वितरित किए 10.37 करोड

ऊना : आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत पंजाब नेशनल बैंक और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा ग्राहक सम्पर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जिला ऊना के 206 लाभार्थियों को लगभग 10.37 करोड...
Translate »
error: Content is protected !!