ऑप्रेशन सिंदूर की सफलता के लिए सुरक्षा बलों को दी बधाई

by

एएम नाथ। शिमला :  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने भारतीय सेना द्वारा ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के उपरान्त आज यहां एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने ‘ऑप्रेशन सिंदूर’ के सफल संचालन के लिए भारतीय सशस्त्र बलों को बधाई देते हुए कहा कि हमें अपने देश की सेनाओं पर गर्व है।
उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, खाद्यान्न आपूर्ति, संचार व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, आपदा प्रबन्धन, स्वास्थ्य सेवाएं सहित विभिन्न विषयों की विस्तृत समीक्षा की तथा विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था तथा विभिन्न प्रबन्धों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी जिलों के उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, अतिरिक्त मुख्य सचिव ओंकार चन्द शर्मा, पुलिस महानिदेशक डॉ. अतुल वर्मा और विभिन्न वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो… शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था: बिहार में करारी हार के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए से करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है । राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार के उन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चम्बा में शिक्षा मंत्री का दौरा पूरी तरह फ्लॉप : जय सिंह

कहा, मंत्री 3 दिनों का दौरा कर जिला को बिना कुछ दिए खाली हाथ लौटे गए भाजपा कार्यकाल में स्वीकृत राशि से बने भवनों का उद्घाटन कर गए शिक्षा मंत्री एएम नाथ। चम्बा :...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दलालों के दखल से उद्योग कर रहे पलायन, सरकार की मिलीभगत बोले जयराम ठाकुर : विधानसभा के बाहर भाजपा का प्रदर्शन

एएम नाथ । शिमला :  हिमाचल प्रदेश से उद्योगों के पलायन के मुद्दे को लेकर कल विपक्ष ने विधानसभा सदन में सरकार पर गंभीर आरोप लगाए और आज भी विपक्ष ने सदन की कार्यवाही...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर स्थित घोलटी में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत जागरूकता शिविर का किया आयोजन

चम्बा : शशि ठाकुर जिला कार्यक्रम अधिकारी चम्बा अतिरिक्त कार्यभार के मार्गदर्शन में वन स्टॉप सेंटर स्थित घोलटी में सशक्त महिला योजना के अंतर्गत एकदम दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय...
Translate »
error: Content is protected !!