ऑफिस में जिंदा जलाई महिला : बेटे की शिकायत और सीसीटीवी से खुला राज, एक अधिकारी ग्रिफ्तार

by

एलआईसी  कार्यालय में आग लगने से मैनेजर की मौत का मामला हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में साथ काम करने वाले एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी ने अपने घोटाले को छिपाने के लिए महिला मैनेजर को जिंदा जला दिया। मरने से पहले महिला ने अपने बेटे को फोन किया था, जिसने इस पूरे राज से पर्दा उठा दिया।

दस्तावेजों में मिली थी गड़बड़ी :  पुलिस के अनुसार, 55 वर्षीय कल्याणी नंबी वरिष्ठ शाखा प्रबंधक थीं। उन्होंने हाल ही में नया कार्यभार संभाला था। जांच के दौरान उन्हें सहायक प्रशासनिक अधिकारी राम के दस्तावेजों में अनियमितताएं मिलीं। कल्याणी ने इसकी गहन जांच शुरू कर दी। इससे राम बुरी तरह घबरा गया। वह अपने खिलाफ सबूत मिटाना चाहता था। उसने दस्तावेजों को जलाने की योजना बनाई।

घटना वाली रात राम दस्तावेजों पर पेट्रोल छिड़क रहा था। तभी कल्याणी नंबी ने उसे देख लिया। कल्याणी ने तुरंत अपने बेटे को फोन लगाने की कोशिश की। यह देखकर राम ने उन पर भी पेट्रोल डाल दिया। उसने कल्याणी को उसी कमरे में धक्का दे दिया जहां दस्तावेज जल रहे थे। इसके बाद आरोपी ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। आग में जलने से मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई।

कल्याणी के बेटे लक्ष्मी नारायणन ने पुलिस को अहम सुराग दिया। घटना से ठीक पहले कल्याणी ने बेटे को घबराहट में फोन किया था। उन्होंने बेटे से तुरंत पुलिस को खबर करने को कहा था। बेटे की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी राम के पैर में भी जलने के निशान थे। सख्ती से पूछताछ करने पर राम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में करवाए विद्यार्थियों के कबड्डी मुकाबले में सिद्धार्थ चौधरी बेस्ट रेडर तथा विनय कुमार को बेस्ट जाफी

गढ़शंकर । बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डा. बलजीत सिंह की अगुवाई में कालेज में इंटर क्लास कबड्डी मुकाबले करवाए गए। शुरुआत में विद्यार्थियों द्वारा शब्द गायन प्रस्तुत किया गया। कबड्डी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रावमापा भदसाली में फुटबॉल प्रतियोगिता सम्पन्न : DC जतिन लाल ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

रोहित जसवाल। ऊना, 4 अप्रैल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भदसाली में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। यह फुटबाल टूर्नामेंट सिद्ध जय राजा भरथरी, पौणाहारी...
article-image
पंजाब

Mahilpur Police Arrest Two Youths

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Jan.10 : In line with Punjab government’s directives to crack down on anti-social elements and drug traffickers, a special campaign is underway. Under the guidance of Senior Superintendent of Police Sandeep Kumar Malik...
article-image
पंजाब

डीएसपी पर ड्रग सप्लायर्स की मदद करने के आरोप में केस दर्ज

चंडीगढ़ :   पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स की जांच के बाद सामने आए तथ्यों के आधार पर डीएसपी वविंदर कुमार महाजन के खिलाफ भ्रष्ट गतिविधियों में ड्रग सप्लायर्स की मदद करने के...
Translate »
error: Content is protected !!