सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ..भगतूपुर ने ढकको को 2-0 से हराया

by

माहिलपुर – संत हरी सिंह सपोर्टिंग क्लब कहारपुर में गांव स्तरीय सैवन ए साइड फुटबाल टूर्नामेंट प्रधान हरमनजोत सिंह खाबड़ा की अगुवाई में शुरू कराया गया। उदघाटन मैच हल्लूवाल व भारटा के खिलाड़ियों के वीच खेला गया जिसमें पनेल्टी किक्स में हल्लूवाल ने भारटा को 9-8 से पराजित किया और दूसरे खेल में भगतूपुर की टीम ने ढकको को 2-0 से पराजित कर मुकाबला जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट का शुभारंभ क्लब के चैयरमैन संत बाबा साधू सिंह ने करते हुए खिलाड़ियों से खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए स्वस्थ खेल खेलने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हरिनंदन सिंह खाबड़ा, कोच बंधना सिंह, ज्ञान सिंह सरपंच, मनजिंदर सिंह पंच, हरनेक सिंह रिपी, गुरदयाल सिंह, मास्टर कर्म सिंह, गुरमीत सिंह, एएसआई समित बाली, एएसआई दलजीत सिंह, एएसआई राजकुमार, जेई जुझार सिंह, परमजीत सिंह, सरबजीत सिंह, रुपिंदर सिंह, मास्टर जसवीर सिंह, हरिंदर सिंह सनी, कोच हरजीत पाल सिंह, संजीव कुमार, सतविंदर सिंह बिट्टू, राकेश कुमार, परमात्मा सिंह, चरनजीत सिंह, गुलसरन सिंह, गुलजारा सिंह, जीवन सहोता व मनजिंदर सिंह सहित भारी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
फ़ोटो :-  फुटबाल टूर्नामेंट का उदघाटन करते हुए संत बाबा साधू सिंह जी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसबीएस मॉडल हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप जीती

गढ़शंकर : आईएसकेएफ द्वारा नवांशहर में दूसरी पंजाब ओपन स्टेट कराटे चैंपियनशिप आयोजित की गई। उक्त चैंपियनशिप में एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर के छात्रों ने कोच राम कुमार के नेतृत्व में ओवरऑल पहला...
article-image
पंजाब

समाज सेवा करने वाला हर इंसान होता है योद्धा : पूर्व राज्यसभा सांसद खन्ना 

शिव मंदिर बस्सी गुलाम हुसैन में निशुल्क मेडिकल कैंप में सेवा करने वाले डॉ. अवनीश सूद व रयात बाहरा कालेज के वालंटियर्स को खन्ना ने किया सम्मानित होशियारपुर।  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय...
article-image
पंजाब

पत्रकारिता में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त करने पर डॉ. दलजीत अजनोहा सम्मानित

होशियारपुर/ब्यूरो : प्राचीन शिव मंदिर पैंजुआना में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मंदिर समिति द्वारा प्रसिद्ध पत्रकार और समाजसेवी डॉ. दलजीत अजनोहा को पत्रकारिता...
article-image
पंजाब

पंजाब में 100% अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी : नितिन नवीन…अकाली दल के साथ गठबंधन की सभी अटकलों को किया खारिज

नई दिल्ली : पंजाब चुनाव को लेकर बीजेपी ने बड़ा ऐलान किया है. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा की है। एक न्यूज चैंनल को  इंटरव्यू में...
Translate »
error: Content is protected !!